क्रूज ड्रग्स प्रकरण: तो झूठे हैं ‘नवाब’! ‘राष्ट्रवादी’ के नेताओं पर ‘भारतीय’ के बड़े आरोप

मुंबई में ड्रग्स के व्यवसाय पर बीते डेढ़ वर्षों में बड़ी कार्रवाइयां हुई हैं। इसमें मुंबई पुलिस की कार्रवाइयों के अलावा केंद्रीय एजेंसी ने भी कार्रवाई की है। लेकिन केंद्रीय एजेंसी की कार्रवाई के बाद एक राजनीतिक बयानबाजी का दौर शुरू हुआ है, जो अब तक जारी है।

76

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता नवाब मलिक के आरोपों की श्रृंखला पर भाजपा नेता मोहित भारतीय ने उत्तर दिया है। उन्होंने, क्रूज ड्रग्स प्रकरण में खबरी सुनील पाटील के एनसीपी से संबंधों का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि, सुनील पाटील राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से जुड़ा रहा है और मंत्री के साथ पिछले 20 वर्षों से संलग्न है। इन आरोपों से तो यही लगता है कि झूठे हैं नवाब!

सुनील पाटील कौन?
मोहित भारतीय के अनुसार, सुनील पाटील 20 वर्षों से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से संलग्न रहा है। वह (राकांपा) मंत्रियों का करीबी रहा है। आरोप है कि वर्ष 2014 तक वह ट्रांसफर रैकेट चलाता था, परंतु जैसे ही सत्ता बदली वह गायब हो गया। अब 2019 में सरकार के बदलते ही सुनील पाटील सक्रिय हो गया है।

ये भी पढ़ें – तो न्यायालय जाने के पहले निपटान… मध्यस्थता कानून विधेयक का मसौदा जारी

सुनील को थी क्रूज की पार्टी की टिप
क्रूज पर पार्टी होनेवाली है इसकी पूर्व जानकारी सुनील पाटील को थी। उसके पास पार्टी में सम्मिलित होनेवाले 27 लोगों के नाम भी थे। 1 सितंबर को सुनील पाटील ने इसकी जानकारी सैम डिसोजा को दी और एनसीबी से संपर्क करने को कहा। 2 सितंबर को फिर सुनील पाटील ने सैम डिसोजा से एनसीबी अधिकारियों से भेंट करवाने को कहा। जिसके बाद सैम ने किरण गोसावी से सुनील की भेंट करावई।

भारतीय के सवाल और आरोप
मोहित भारतीय ने प्रश्न किया है कि सुनील पाटील को ड्रग्स पार्टी की जानकारी पहले से ही कैसे थी? इस प्रकरण में क्रूज पार्टी से भाजपा का संबंध निर्माण करने का प्रयत्न किया गया है। इसके साथ ही केंद्रीय एजेंसी को बदनाम करने का कार्य मंत्री ने किया, क्या वे ड्रग्स के व्यवसाय को बढ़ावा देना चाहते हैं?

आतंकी दाऊद से संबंध!
मोहित भारतीय ने इसके बाद आरोप लगाया है कि, दाऊद के म्याव-म्याव ड्रग्स का धंधा करनेवाले चिंकू पठान और राज्य के तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख के बीच सह्याद्री अतिथि गृह में डील हुई थी। इस भेंट में नवाब मलिक का दामाद भी था। उसकी फोटो सामने आई है।

भारतीय ने प्रश्न किया है कि, क्या ड्रग्स के पैसे का उपयोग आतंकी गतिविधियों में करने का षड्यंत्र राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का था? क्या सुनील पाटील राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का वाझे है?

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.