विभागों का बंटवारा! जानिए, किसको मिला कौन-सा मंत्रालय!

पीयूष गोयल को रेल मंत्रालय से हटाकर उद्योग मंत्रालय दे दिया गया है। कपड़ा मंत्रालय संभाल रही स्मृति ईरानी को अब महिला एवं बाल विकास मंत्री बना दिया गया है।

84

केंद्रीय मंत्रिमंडल में नए सदस्यों के समावेश के साथ बड़े स्तर पर विभागों में उलट फेर भी हुआ है। इसमें से कई विभाग नए मंत्रियों को दिए गए हैं। मनसुख मांडविया देश के नए स्वास्थ्य मंत्री हैं, जबकि केंद्रीय नागरी उड्डयन मंत्रालय का कार्यभार ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपा गया है। इसके अलावा पीयूष गोयल, किरण रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी के विभागों में बदलाव हुआ है।

मांडविया के पास स्वास्थ्य मंत्रालय
कोरोना की दूसरी लहर में गड़बड़ी के कारण स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के स्वास्थ्य मंत्रालय की कमान अब मनसुख मांडविया को थमा दी गई है। गुजरात के मनसुख के पास केमिकल और फर्टिलाइजर मंत्रालय भी रहेगा। अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही वे आईटी मंत्रालय भी संभालेंगे।

पीयूष गोयल बने उद्योग मंत्री
पीयूष गोयल को रेल मंत्रालय से हटाकर कपड़ा मंत्रालय दे दिया गया है। कपड़ा मंत्रालय संभाल रही स्मृति ईरानी को अब महिला एवं बाल विकास मंत्री बना दिया गया है। शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी धर्मेंद्र प्रधान को सौंपी गई है, जबकि हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम मंत्री बनाया गया है।

नारायण राणे के पास एमएसएमई मंत्रालय
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे देश को लघु छोटे और मध्यम उद्योगों के मंत्री (एमएसएमई) का कार्य दिया गया है। वे राज्यसभा से सदस्य हैं और भारतीय जनता पार्टी के लिए महाराष्ट्र के कोकण क्षेत्र में बड़ा चेहरा हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया नागरिक उड्ड्यन मंत्री बनाए गए
डॉ. हर्षवर्धन के पास रहे विज्ञान मंत्रालय को प्रधानमंत्री नें अपने पास रख लिया है, जबकि गृह मंत्री अमित शाह के पास अब मिनिस्टर ऑफ कोऑपरेशन मंत्रालय का भी जिम्मा होगा। कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए मध्य प्रदेश के बड़े और युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया नागरिक उड्ड्यन मंत्री बनाए गए हैं। भूपेंद्र यादव को श्रम मंत्री बनाया गया है। इस मंत्रालय को अब तक संतोष गंगवार संभाल रहे थे। अब तक वित्त राज्य मंत्री रहे अनुराग ठाकुर को कैबिनेट मंत्री बनाकर प्रमोट किया गया है। उन्हें सूचना व प्रसारण मंत्री बनाया गया है। कभी खुद क्रिकेटर और क्रिकेट प्रशासक रहे ठाकुर को खेल मंत्रालय का भी जिम्मा सौंपा गया है।

कुल 43 सदस्यों ने मंत्री पद की शपथ ली
केंद्रीय मंत्रिमंडल में 7 जुलाई को फेरबदल के साथ ही विस्तार भी किया गया। मंत्रिमंडल में 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है, जबकि 7 वर्तमान राज्य मंत्रियों को प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बना दिया गया है। इस तरह राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में मंत्रिमंडल में शामिल कुल 43 सदस्यों ने मंत्री पद की शपथ ली।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.