अब ‘योगी’ बनेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी अब पैंतरा बदलनेवाली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक विशेष रणनीति पर कार्य कर रहे हैं, जिसका परिणाम आनेवाले दिनों में दिखेगा।

108

उत्तराखंड में भी अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलेगा। यह बात 4 अप्रैल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तुष्टीकरण की राजनीति नहीं चलेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने 4 अप्रैल अपने आवास पर नेपाल से आए प्रतिनिधि मंडल से वार्ता के बाद पत्रकारों से कहा कि नेपाल के साथ भारत के बहुत पुराने आत्मीय रिश्ते रहे हैं। नेपाल के साथ हमारा रोटी-बेटी का संबंध है। नेपाल से आये पार्लियामेंट्री कमेटी के सदस्यों से बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि इन रिश्तो को और अधिक बेहतर और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई है। जिसमें व्यापार, सीमा विवाद और विकास परियोजनाओं पर बातचीत हुई है।

ये भी पढ़ें – छह अप्रैल को इस शहर से होकर चलेगी श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस!

अवैध निर्माणों को हटाने का किए कार्य: धामी
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में नई सरकार बनने के बाद वह पहली बार दिल्ली जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के चुनाव में जो पार्टी को जीत मिली है, उसमें केंद्रीय योजनाओं और प्रधानमंत्री की अहम भूमिका रही है, इसलिए मैं उनका आभार जताता हूं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की तरह नहीं, लेकिन राज्य में अवैध निर्माण हटाए जाएंगे। पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह भी यूपी के सीएम योगी की तरह राज्य में बुल्डोजर चलवाने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में तुष्टीकरण की राजनीति नहीं चलेगी। अवैध निर्माणों को हटाने का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री अपने दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय नेताओं से मिलेंगे और राज्य में चल रही विकास योजनाओं पर वार्ता करेंगे कि कैसे काम को आगे बढ़ाना है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.