कौन बनेगा ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री? लिज ट्रस का इस्तीफा

मात्र 45 दिनों में ही बढ़ते दबाव के कारण लिज ट्रस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अब अगला प्रधानमंत्री कौन होगा, इस बारे में चर्चा शुरू हो गई है।

87

आखिरकार ब्रिटेन की प्रधान मंत्री लिज ट्रस ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। 20 अक्टूबर को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मात्र 45 दिनों में ही बढ़ते दबाव के कारण ट्रस का इस्तीफा देना पड़ा है। ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा, इस बारे में चर्चा शुरू है।

वे 6 सिंतबर 2022 को ब्रिटेन की प्रधानमंत्री चुनी गई थीं। लेकिन अब उन्हें यह महत्वपूर्ण कुर्सी छोड़नी पड़ी है। वे 6 सिंतबर 2022 को ब्रिटेन की प्रधानमंत्री चुनी गई थीं।

बढ़ रहा था दबाव
इससे पहले लिज ट्रस ने अपने वित्त मंत्री को हटा दिया था। उसके बाद गृह मंत्री ने भी इस्तीफा दे दिया था। तब से ही उन पर इस्तीफा देने का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था। आखिरकार 20 अक्टूबर को उन्होंने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देते समय लिज ने कहा कि मुझे जिस पद के लिए चुना गया था, वो काम मैं नहीं कर पाई।

सुएला ब्रेवरमैन ने वित्त मंत्री पद से दे दिया था इस्तीफा
इससे पहले 19 अक्टूबर को भारतवंशी सुएला ब्रेवरमैन ने वित्त मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने निजी ईमेल से ये संदेश भेजा था। हालांकि नियम के अनुसार ये बड़ी गल्ती थी। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। वो मात्र 43 दिन अपने पद पर रहीं। सुएला ने कहा था कि मैंने एक गल्ती की, उसे स्वीकार करती हूं और अपने पद से इस्तीफा देती हूं। भारतीय वीजा को लेकर दिए गए बयान के कारण वे विवादों में आ गई थीं। उन्होंने कहा था कि ब्रिटेन भारत से मुक्त व्यापार संधि किए जाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान पर सफाई भी दी थी।

इन नामों पर चर्चा
कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों के बीच कराए गए नए सर्वेक्षण में 63 प्रतिशत टोरी सदस्य बोरिस जॉनसन को लिज ट्रस से बेहतर विकल्प बता रहे हैं। 32 प्रतिशत ने जॉनसन का और 23 प्रतिशत ने ऋषि सुनक का समर्थन किया है। 83 प्रतिशत लोगों ने लिज को खराब प्रधानमंत्री बताया। इनमें से 72 प्रतिशत वो लोग हैं, जिन्होंने पीएम के रूप में लिज ट्रस का समर्थन किया था। लिज ट्रस को पीएम के रूप में चुनने वाले कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य अब पछता रहे हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.