फिर गरमाया सीमा विवादः इस संगठन के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के वाहनों पर किया हमला

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद एक बार फिर गरमा गया है।

92

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई विवाद को हवा दे रहे हैं। वे महाराष्ट्र सीमा पर गांवों पर दावा कर रहे हैं। इस कारण विवाद और बढ़ गया है। इसे लेकर महाराष्ट्र में सभी दलों में कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही अब इस विवाद में सामाजिक संगठन भी कूद पड़े हैं। 6 दिसंबर को कन्नड़ रक्षण वेदिका के कार्यकर्ताओं ने बेलगाम के पास हिरेबगवाड़ी में महाराष्ट्र के वाहनों पर पत्थर फेंके। संभावना जताई जा रही है कि इसका असर महाराष्ट्र में भी पड़ेगा।

बेलगाम में कन्नड़ रक्षण वैदिक कार्यकर्ताओं का बवाल
बेलगाम के पास हिरेबगवाड़ी टोल बूथ के पास कन्नड़ रक्षण वेदिका के कार्यकर्ताओं द्वारा महाराष्ट्र के वाहनों पर हमला किया गया। महाराष्ट्र के छह ट्रकों पर पथराव कर तोड़फोड़ की गई। इससे टोल बूथ पर माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस मौके पर पहुंच गई। कन्नड़ रक्षण वेदिका के नेता नारायण गौड़ा ने 6 दिसंबर को बेलगाम का दौरा किया। पुलिस ने उनके बेलगाम जाने पर रोक लगा दी थी। फिर भी वे बेलगाम की ओर आ गए। इसलिए पुलिस ने उन्हें हिरेबगवाड़ी स्थित टोल बूथ पर रोक लिया। इस समय, कन्नड़ रक्षण वेदिका के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के वाहनों पर हमला किया। इस हमले में पांच-छह वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.