कैप्टन की पार्टी का भाजपा में विलय? जानिये, क्या है बीजेपी का मिशन पंजाब

कैप्टन अमरिंदर सिंह के लंदन से लौटने के बाद कैप्टन अमरिंदर की पार्टी के विलय को पूरा कर लिया जाएगा।

180

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी का मिशन पंजाब के तहत पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का बीजेपी में विलय तय हो चुका है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के लंदन से लौटने के बाद इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का बीजेपी में विलय तय हो गया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लंदन जाने से पहले बीजेपी हाई कमान को इस बारे में जानकारी दे दी थी। पंजाब के बीजेपी नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल का कहना है कि भाजपा और पंजाब लोक कांग्रेस पहले से ही सहयोगी दल हैं। दोनों ने हाल ही में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ा था। कैप्टन अमरिंदर सिंह के लंदन से लौटने के बाद पार्टी के विलय की घोषणा की जाएगी।

ये भी पढ़ें – चीन में चाबा तूफान का तांडव, समुद्र में डूबी क्रेन, अब तक ‘इतने’ शव बरामद

लंदन में कैप्टन अमरिंदर सिंह की रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन सफल रहा है। बताया गया है कि वो अगले हफ्ते लौट रहे हैं।

बीजेपी का पंजाब मिशन
बीजेपी ने पंजाब में अपने को मजबूत करने की रणनीति को तेज कर दिया है। सबसे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी का बीजेपी में विलय किया जाएगा। उसके बाद राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी शिरोमणि अकाली दल संयुक्त पार्टी का बीजेपी में विलय होगा। बीजेपी ने हाल ही में संपन्न हुए पंजाब विधानसभा चुनाव कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढींढसा के साथ मिलकर लड़ा था।

कैप्टन अमरिंदर सिंह का पंजाब में प्रभाव
पटियाला राजघराने से संबंध रखने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह दो बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह 2002 से 2007 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। वर्ष 2017 में कैप्टन सिंह अपने बूते पर कांग्रेस को सत्ता में लेकर आये और राज्य के मुख्यमंत्री बने। नवजोत सिंह सिद्धू के विरोध के कारण उन्होंने कांग्रेस को छोड़ दिया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.