गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत! जानिये, कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों का क्या है हाल

46 घोषित नतीजों में से तीन वार्ड 5, 6 और 22 में भाजपा उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध विजयी घोषित हो चुके हैं। जबकि, एक सीट अजाप और एक सीट आप ने जीती है।

93

गुवाहाटी नगर निगम (जीएमसी) के 60 वार्डों में 57 वार्डों के लिए चुनाव चार वर्ष की देरी से गत 22 अप्रैल को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ था। तीन वार्डों में भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध पहले ही जीत चुके हैं। अब तक के घोषित परिणामों में सबसे ज्यादा उम्मीदवार भाजपा के विजयी हुए हैं।

रविवार की सुबह 8 बजे से गुवाहाटी के मणिराम दीवान ट्रेड सेंटर में मतों की गिनती प्रारंभ हुई। अब तक प्राप्त नतीजों के अनुसार भाजपा-अगप गठबंधन को भारी जीत मिली है। ऐसा पहली बार हुआ है कि राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस का अभी तक खाता नहीं खुला है। जबकि, पहली बार आम आदमी पार्टी (आप) और असम जातीय परिषद (अजाप) के एक-एक उम्मीदवारों को जीत नसीब हुई है।

तीन वार्ड में भाजपा उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध विजयी घोषित
46 घोषित नतीजों में से तीन वार्ड 5, 6 और 22 में भाजपा उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध विजयी घोषित हो चुके हैं। जबकि, एक सीट अजाप और एक सीट आप ने जीती है। शेष सीटों पर भाजपा और उसकी गठबंधन पार्टी अगप के उम्मीदवारों ने जीत हासिल किया है। जीएमसी में सत्ता हासिल करने के लिए जादुई आंकड़ा 31 का है।

इनकी हुई जीत
घोषित परिणामों में असम जातीय परिषद (अजाप) के उम्मीदवार 1 नंबर वार्ड से हुकुम चंद बख्शी, वार्ड 31 में भाजपा की रत्ना सिंह, वार्ड 41 में भाजपा की बसंती कलिता, वार्ड 21 में भाजपा के संदीप देव, वार्ड 11 में भाजपा की मंजुला देवी, वार्ड 51 में भाजपा की डिंपल राभा, वार्ड 23 में भाजपा की मंजीता दैमारी, वार्ड 32 में भाजपा की नीलम ज्योति भुइयां, वर्ड 42 से आप उम्मीदवार मासुमा बेगम, वार्ड 12 से अगप के दीपांकर वैश्य, वार्ड 33 से अगप की मीरा दास सहरिया, वार्ड 2 से भाजपा के मुकुल कलिता, वार्ड 24 से अगप के बीजू मेधी, वार्ड 43 में भाजपा के अंजना बोरा, वार्ड 3 में भाजपा के कल्लोल चक्रवर्ती, वार्ड 53 से भाजपा के लिपिका पटवारी कलिता, वार्ड 15 से भाजपा प्रत्याशी, वार्ड 34 में भाजपा से जोनमणि डेका, वार्ड 35 में भाजपा से नवीन डेका, वार्ड 38 से भाजपा नेता शशांक डेका, वार्ड 22 से भाजपा नेता स्मिता रॉय, वार्ड 44 से भाजपा नेता सत्येंद्र नाथ भट्टाचार्य, वार्ड 16 से भाजपा प्रार्थी प्रमोद स्वामी, वार्ड 13 से अगप नेता पूर्वी तालुकदार, वार्ड 5 से भाजपा नेता संजय दास, वार्ड 15 से भाजपा उम्मीदवार सौरभ झुनझुनवाला, वार्ड 52 से भाजपा नेता गोकुल गोस्वामी, वार्ड 52 , भाजपा से लिपिका पटवारी, वार्ड 4 से भाजपा के कनकलता साहा, वार्ड 55 से भाजपा के मनोज कुमार नाथ, वार्ड 18 से भाजपा के शंकर चक्रवर्ती, वार्ड 17 से भाजपा के स्निग्धा बरुवा मजुमदार, वार्ड 45 से भाजपा के माधवी तालुकदार, वार्ड 7 से भाजपा के आलोक चक्रवर्ती, वार्ड 20 से भाजपा के गौड़ गोपाल मंडल, वार्ड 40 से भाजपा के बबीता डेका, वार्ड 56 से भाजपा के राखी बोरा, वार्ड 47 से भाजपा के प्रफुल्ल महंत, वार्ड 19 से भाजपा के बृजेश राय, वार्ड 46 से भाजपा के आशीष भराली, वार्ड 54 से भाजपा के गीता ठकुरिया, वार्ड 8 से भाजपा के सुधान्या मालाकार, वार्ड 10 से अगप की कल्पना दास, वार्ड 26 से भाजपा की राणा सेतिया, वार्ड 58 से भाजपा की गौरी बोरा ने जीत हासिल की है। मतगणना अभी भी जारी है। कई वार्डों के नतीजे अभी सामने नहीं आए हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.