और वो बंगाल वाली मां चल बसी!

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक रंजिश की भेंट एक और निरपराध चढ़ गईं। अभी पिछले सप्ताह ही कूचबिहार के मंडल अध्यक्ष का शव लटका मिला था।

107

पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले का निमटा गांव आज बूढ़ीं मां को विदा कर आया। एक माह पहले इस मां के घर पर कथित रूप से तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया दिया था। इसमें 85 वर्षीय मां के पूरे शरीर पर चोटें आई थीं। चेहरा और आंखें पिटाई से फूल गई थीं। इस वेदना से लड़ते हुए आखिरकार वह मां समाज के क्रूर अनुभव को अपने में समेटकर चल बसी।

बंगाल में चुनाव का प्रचार अब पूरी गतिशीलता से आगे बढ़ रहा है। नेताओं के आरोप, चुनौतियां और लुभावने दावे चरम पर हैं। इस बीच शोवा मजूमदार के निधन का समाचार आया। राजनीति के पागलपन को 85 वर्षीय शोवा मजूमदार झेल न पाईं। न उनके पास वो गाड़ियां थीं जो उन्हें सर्वोत्तम अस्पताल ले जातीं और न ही वो सत्ताधारियों में से किसी की मां थीं कि, उनका पिटाई के बाद का नीला स्याह पड़ा चेहरा अंतरराष्ट्रीय सुर्खिया बटोरा पाता। शोवा के परिवार की एक ही गलती थी कि वो ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समर्थन कर रहा था। उनका पुत्र भाजपा का कार्यकर्ता था।

राजनीति भी रो रही
इस निरीह मां के साथ हुई क्रूरता से सभी आक्रोशित थे मात्र सत्ताधारियों को छोड़कर। जब आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगे तो नेताओं ने तत्काल उत्तर दिया कि घाव बेटे की पिटाई के हैं। भाजपा के नेता अपने कार्यकर्ता के घर पर हुए हमले पर गंभीर थे। अब शोवा मजूमदार की मुत्यु के पश्चात गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी संवेदना प्रकट की है और तृणमूल के उस कृत्य की भर्त्सना की है।

शोवा मदूमदार की मौत पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद विनय सहस्रबुद्धे ने भी दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी अपने शोक संदेश में उस बूढ़ी मां के साथ हुए जघन्य कृत्य की भर्त्सना की है।

बंगाल की उस मां की मृत्यु के बाद भी तृममूल कांग्रेस अपने आपको इस प्रकरण से बचाती रही। पार्टी की मुखिया ममता बनर्जी ने साफ कहा है कि उन्हें नहीं पता है कि कैसे मौत हुई है। भाजपा इसकी चिंता ना करे वे राज्य के लोगों की चिंता करने के लिए काफी हैं। जबकि उसके सांसद सौगत राय ने कहा है कि 85 वर्षीय महिला की मौत कई बीमारियों के कारण हुई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.