मप्र निकाय चुनावः परिणाम को लेकर मुख्यमंत्री चौहान ने किया ये दावा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 20 जुलाई की शाम को पार्टी आयोजित विजय उत्सव के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

88

मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने 90 प्रतिशत सीटों पर जीत दर्ज की है। जहां कांग्रेस के महापौर जीता है, वहां भाजपा का बहुमत मिला है। नगरीय निकाय और नगर परिषदों में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। जिस प्रकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत, केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाएं नीचे स्तर तक पहुंची है। नगरीय निकाय में भाजपा की जीत जनता के विश्वास की जीत है। प्रदेश की जनता के हम आभारी हैं। हम संकल्प लेते हैं कि जनता के विश्वास को टूटने नहीं देंगे। सबके साथ मिलकर बेहतर से बेहतर काम करेंगे और मध्यप्रदेश को और आगे ले जाएंगे।

यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 जुलाई की शाम को पार्टी आयोजित विजय उत्सव के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, राज्य के मंत्रीगण, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूरे प्रदेश का जनादेश भाजपा को मिला
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि नगरपालिका और नगर परिषद के चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। हमने आज तक ऐसी सफलता हासिल नहीं की है। 16 नगर निगम में से 9 पर भाजपा और 5 स्थानों पर कांग्रेस जीती है। जिन स्थानों पर कांग्रेस महापौर की जीत का जश्न मना रही है, वहां भाजपा के पार्षद अधिक जीते हैं। 76 नगरपालिकाओं में से 50 में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। वहीं 15 स्थानों पर कांग्रेस से अधिक भाजपा के पार्षद जीते हैं। इस तरह 65 नगरपालिकाओं में भाजपा की जीत हुई है। केवल 11 स्थानों पर कांग्रेस आयी है। इसी प्रकार 255 नगर परिषदों में से 185 स्थानों पर भाजपा को स्पष्ट बहुमत और 46 स्थानों पर हम कांग्रेस से आगे है। 231 नगर परिषदों में भाजपा के अध्यक्ष होंगे और सिर्फ 24 स्थान पर कांग्रेस है।

98 नगरपालिकाओं में से 54 में जीत का दावा
उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव और इस बार का अंतर देखे तो पिछली बार हमने 98 नगरपालिकाओं में से 54 में जीत हासिल की थी, जो कि जीत का 55 प्रतिशत था। वहीं इस बार 76 नगरपालिकाओं में से 65 स्थानों पर हम काबिज हुए है, जो कि 85 प्रतिशत है। इसी तरह नगर परिषद में 2014 में जीत का प्रतिशत 58.03 था, जो इस बार 90.58 प्रतिशत रहा है।

ऐतिहासिक जीत का दावा
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जीत का जश्न मना रही है लेकिन नगर परिषद और नगर पालिका में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। पूरे प्रदेश का जनादेश भाजपा को मिला है, इसके पीछे जमीनी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनकल्याणकारी योजनाएं नीचे तक पहुंचाने में हम सफल हुए है। कार्यकर्ता बधाई के पात्र है हम जनता के आभारी है।

कार्यकर्ताओं ने एक-एक बूथ पर मेहनत कर इतिहास बनाया: शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंची है। एक एक बूथ पर हमारे कार्यकर्ताओं ने मेहनत कर जीत का इतिहास बनाया है। नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 40 में से 24 नगरपालिकाओं में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। वहीं 169 नगर परिषद में से 123 स्थानों पर हमारे कार्यकर्ता जीते है।

शर्मा ने कहा कि देवास और रतलाम नगर निगम में हमने जीत हासिल की है। जिस प्रकार भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं के दम पर ऐतिहासिक विजय हासिल की है। हम मध्यप्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कटनी नगर निगम में निर्दलीय महापौर विजयी हुई पार्टी की कार्यकर्ता प्रीति सूरी को बधाई दी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.