लोकसभा की 45 और विधानसभा की 200 सीटें जीतेगी भाजपा, चंद्रशेखर बावनकुले का दावा

महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले ने कहा कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार होने से विकास के काफी काम हुए हैं। इन विकास कार्यों को संगठन के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

136

महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने 3 जनवरी को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बालासाहेब की शिवसेना के साथ 45 से अधिक और विधानसभा चुनाव में 200 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटील, ठाणे ग्रामीण जिलाध्यक्ष विधायक किसन कथोरे सहित

बावनकुले ने कहा कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार होने से विकास के काफी काम हुए हैं। इन विकास कार्यों को संगठन के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि संगठन को मजबूत कर हम आगामी लोकसभा चुनाव में बालासाहेब की शिवसेना के साथ लोकसभा में 45 से अधिक सीटें और विधानसभा की 200 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य हासिल कर लेंगे।

पिछले कुछ महीनों से पूरे राज्य में ‘धन्यवाद मोदीजी लाभार्थी संपर्क अभियान’ चलाया जा रहा है। इस अभियान में मोदी सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संपर्क किया जाता है और उनकी ओर से प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए पत्र भेजे जाते हैं। फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी जैसी पहल समाज के प्रमुख सदस्यों को एक साथ ला रही है, जो भारतीय जनता पार्टी के विचारों से सहमत हैं और प्रधानमंत्री मोदी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में विश्वास रखते हैं। बावनकुले ने बताया कि पार्टी संगठन को प्रदेशभर में बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

ये फेसबुक लाइव सरकार नहीं
बावनकुले ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। वहीं देश को मजबूत और समृद्ध बनाने के लिए मोदी सरकार द्वारा लिए गए फैसलों को सफलता मिल रही है। राज्य में शिंदे-फडणवीस सरकार मोदी सरकार की तरह ही विभिन्न सामाजिक समूहों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बना रही है। ढाई साल से सत्ता में काबिज महविकास आघाड़ी सरकार ने जनकल्याण के लिए कोई काम नहीं किया है।अब ‘फेसबुक लाइव सरकार’ चली गई है और प्रदेश में कुशल सरकार है। इस सरकार ने किसानों को 7 हजार करोड़ रुपये की मदद की है। बावनकुले ने कहा कि शिंदे-फडणवीस सरकार ने हाल ही में हुए शीत सत्र में विदर्भ और मराठवाड़ा के विकास को गति देने के लिए कई फैसले लिए हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.