गुजरात में भाजपा के शपथ ग्रहण की तारीख तय, पार्टी के ‘ये’ बड़े नेता होंगे शामिल

गृहमंत्री शाह ने कहा कि गुजरात ने खोखले वादे, रेवड़ी व तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को नकार कर विकास और जनकल्याण को चरितार्थ करने वाली पीएम मोदी की भाजपा को अभूतपूर्व जनादेश दिया है।

202

गुजरात में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर सत्ता में काबिज होने जा रही है। रुझानों के मुताबिक गुजरात की 182 सीटों में भाजपा ने 157 सीटों पर बढ़त बना ली है। भाजपा में जीत का जश्न शुरू हो गया है। प्रचंड जीत देखते हुए भाजपा मुख्यमंत्री का शपथ समारोह 12 दिसंबर को गांधीनगर में कराने की तैयारी कर रही है। भाजपा सूत्रों के अनुसार आगामी 9 या 10 दिसंबर को नए चुने गए विधायकों की पार्टी के प्रदेश कार्यालय कमलम में मीटिंग रखी गई है। इसके बाद 12 दिसंबर को गांधीनगर में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। आठ दिसंबर को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह गांधीनगर में विधानसभा भवन के पीछे हैलीपेड मैदान पर 12 दिसंबर को आयोजित होगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अलावा भाजपा के कई दिग्गज शामिल होंगे।

गुजरात ने हमेशा इतिहास रचने का काम कियाः शाह
गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली सफलता पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल में जनता के अटूट विश्वास की जीत है। शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि गुजरात ने हमेशा इतिहास रचने का काम किया है। गृहमंत्री शाह ने कहा कि गुजरात ने खोखले वादे, रेवड़ी व तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को नकार कर विकास और जनकल्याण को चरितार्थ करने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा को अभूतपूर्व जनादेश दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में मिली इस भव्य जीत पर मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल और गुजरात भाजपा के कार्यकर्ताओं को बधाई।

ये भी पढ़ें- Election Result 2022: गुजरात में भाजपा की वापसी, हिमाचल में कांग्रेस आगे

गुजरात में भाजपा की महाविजय : शिवराज चौहान
गुजरात के रुझानों पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे भाजपा की महाविजय बताया है। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि गुजरात में भाजपा की विजय सिर्फ विजय नहीं, अभूतपूर्व और अकल्पनीय महाविजय है। कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है! उन्होंने कहा कि यह विकास और जनकल्याण की आंधी है, जिसमें कांग्रेस और बाकी पार्टियां उड़ गई हैं। अब राहुल गांधी जी को ‘कांग्रेस खोजो यात्रा’ न निकालनी पड़े।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.