भ्रमण करते-करते भ्रम का शिकार हो गए राहुल गांधी, भाजपा ने बोला हमला

भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीयता को समझना है तो उसका अनुभव करो घूमने से यह समझ में नहीं आएगी।

117

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जब से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है, वह तब से भाजपा के निशाने पर हैं। भाजपा ने एक बार फिर राहुल गांधी पर हमला बोला है। राहुल गांधी द्वारा चीन सीमा विवाद पर दिए गए बयान को लेकर भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आड़े हाथों लिया है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी देश का भ्रमण करते-करते खुद ही भ्रम का शिकार हो गए हैं। राहुल गांधी हिन्दू और हिन्दुत्व, अर्थ नीति और विदेश नीति पर भी भ्रमित रहते हैं। सुधांशु अधिकारी ने कहा कि राहुल गांधी इसलिए भ्रमित हैं, क्योंकि इनकी आंखों में मोदी विरोध का मोतियाबिंदु हो गया है।

आखिर क्या चाहते हैं राहुल गांधी?
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी चाहते हैं कि भारत, चीन के आग नतमस्तक हो जाए, यह हरगिज नहीं होगा। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी का यह बयान देश की जनता का मनोबल गिराने जैसा है। राहुल गांधी के बयान से साफ पता चलता है कि उनकी मंशा क्या है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी क्या यही चाहते हैं कि जिस तरह उनकी सरकार के दौरान होता था वैसा आज भी हो, यह कभी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें- रेल मंत्री का बड़ा फैसला, बदली जाएंगी पटरियां

घूमने से कुछ नहीं होगा
भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीयता को समझना है तो उसका अनुभव करो घूमने से यह समझ में नहीं आएगी। भारत को समझो, भारतीयता को समझो, क्योंकि यह एक प्राचीन राष्ट्र है। भारत ही एक सनातन राष्ट्र है। उसके बाद भी आप को लगता है कि हम भ्रम में हैं।

क्या बोले थे राहुल गांधी?
दरअसल, राहुल गांधी ने हाल ही में अभिनेता और नेता कमल हासन के साथ एक संवाद के दौरान कहा था कि चीन, भारत के साथ उसी सिद्धांत पर अमल कर रहा है, जो रूस ने यूक्रेन के साथ अपनाया है। राहुल गांधी ने दावा किया था कि चीनी सैनिकों ने भारत की सीमा के अंदर आकर कब्जा कर लिया है। राहुल गांधी ने कहा था कि चीनी कह रहे हैं कि हम आपका भूगोल बदल देंगे, हम लद्दाख में घुस जाएंगे, हम अरुणाचल प्रदेश में घुस जाएंगे। मैं यह देख सकता हूं कि वे इस तरह के रवैये के लिए एक बुनियाद तैयार कर रहे हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.