महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव में भाजपा ही आगे, देखें परिणाम

महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव में अब तक कुल 7,751 ग्राम पंचायतों में से 7,669 ग्राम पंचायतों के चुनाव परिणाम घोषित हुए हैं।

102

महाराष्ट्र में हुए ग्राम पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) समर्थित ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 2,352 ग्राम पंचायतों पर विजय हासिल कर लिया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी समर्थित ने 1,558 ग्राम पंचायतों पर विजय हासिल कर दूसरे स्थान पर रही है। जबकि कांग्रेस पार्टी समर्थित ने 980 सीटों पर जीत हासिल कर तीसरे स्थान पर और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बालासाहेब की शिवसेना समर्थित ने 801 सीटें हासिल कर चौथे स्थान पर रही है। ग्राम चुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे ) पार्टी समर्थित ने 705 सीट हासिल कर पांचवें स्थान पर रही है। इस चुनाव में अब तक निर्दलीय उम्मीदवारों ने 1,281 ग्राम पंचायतों पर जीत हासिल की है। अब तक कुल 7,751 ग्राम पंचायतों में से 7,669 ग्राम पंचायतों के चुनाव परिणाम घोषित हुए हैं। इन चुनाव परिणामों पर हर दल के नेताओं ने अपने-अपने हिसाब से प्रतिक्रिया दी है।

ये भी पढ़ें- बदल रही है मुंबई, कैसे? मुख्यमंत्री शिंदे ने बताया

मुख्यमंत्री शिंदे ने मतदाताओं का माना आभार
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य की जनता ने उनकी पार्टी के लिए बेहतर मतदान किया है। साथ ही भाजपा-बालासाहेब की शिवसेना गठबंधन को वोट किया है। मुख्यमंत्री ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य की ग्रामीण जनता ने भाजपा को नंबर वन का पक्ष बनाया है, इसलिए वे मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे ) पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राऊत ने कहा कि ग्राम पंचायत का चुनाव कभी भी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर नहीं लड़ा जाता। पार्टी के चुनाव चिन्ह पर सिर्फ लोकसभा और विधानसभा के चुनाव लड़े जाते हैं। इसलिए इस विषय पर प्रतिक्रिया देना उचित नहीं है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.