अब मुंबई भाजपा के मिलेगी नई अध्यक्ष, चर्चा में ‘शलाका’ और ‘अक्षता’

भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को बढ़ाने के लिए व्यापक बदलाव कर रही है। इसमें संसदीय समिति और केंद्रीय चुनाव समिति से लेकर जमीनीस्तर पर पदाधिकारियों तक जिम्मेदारियां नए सिरे से बांटी जा रही हैं।

106

महाराष्ट्र में भाजपा संगठन में व्यापक बदलाव हो रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष और मुंबई अध्यक्ष पद पर नई नियुक्तियों के बाद अब मुंबई भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पर नए अध्यक्ष के नियुक्ति की बारी है। इसमें दो नाम प्रमुखता से आगे चल रहे हैं। जिसमें शलाका सालवी और अक्षता तेंदुलकर का नाम चर्चा में है।

मुंबई महानगर पालिका चुनाव अगले कुछ महीनों में घोषित हो जाएगा। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए अब मैदान में उतरकर प्रखरता से पार्टी का कार्य और अपनी बात रखने में सक्षम महिला नेताओं को वरीयता मिलेगी।

ये भी पढ़ें – ‘आप’ की तो मुसीबत है! सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, पंद्रह आरोपियों में जानिये कौन है टॉप पर

बदलेंगी वर्तमान अध्यक्ष
वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी मुंबई की महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतल गंभीर हैं। अब इस पद पर वर्तमान मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार को पूरी शक्ति से कार्य में सहायक बननेवाली अध्यक्ष को बैठाया जाएगा। इसमें कई नामों पर चर्चा चल रही है। सूत्रों की मानें तो इस बार महिला मोर्चा अध्यक्ष पद पर आक्रामकता वाली नेता की नियुक्ति की जाएगी। जिसका लाभ मनपा चुनावों में पार्टी को मिल पाए। भाजपा मनपा में सत्ता स्थापना का स्वप्न देख रही है। जिसकी प्राप्ति के लिए कोई कमी पार्टी नहीं रखना चाहती है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.