त्रिपुरा में मुख्यमंत्री बने भाजपा के ‘माणिक’, दूसरी बार सत्ता संभालकर रचा इतिहास

त्रिपुरा में बहुमत का आंकड़ा पार करने के बाद माणिक साहा ने 6 मार्च को राज्यपाल से मिलकर सरकार स्थापित करने का दावा प्रस्तुत किया था। बुधवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह का कांग्रेस और वामपंथी दलों ने बॉयकाट किया।

Tripura Manik Saha

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता माणिक साहा बुधवार को दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बने। उन्हें राज्यपाल एस.एन आर्य ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन विवेकानंद स्टेडियम में किया गया था। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय नेता उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री के साथ उनके मंत्री परिषद के आठ सदस्यों नें भी शपथ ग्रहण किया। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय नेता उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10.45 बजे अगरतला में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। साहा के साथ आठ अन्य मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई।

यह पहली बार है कि, किसी गैर वामपंथी दल की सरकार ने पूर्वोत्तर के राज्य में अपनी सत्ता बरकरार रखी है। 1988 में कांग्रेस-टीयूजेएस ने सीमावर्ती राज्य में वामपंथियों को हराया और सरकार बनाई, लेकिन 1993 में वह कम्युनिस्टों से हार गई। भाजपा का लगातार दूसरी बार सत्ता प्राप्त करना एक नया इतिहास है।

भाजपा का है बहुमत
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजे गुरुवार को घोषित किये गए थे। विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 60 सदस्यीय सदन में 32 सीटें जीतीं हैं, जबकि उसकी सहयोगी आईपीएफटी (इंडिजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा) एक सीट हासिल करने में सफल रही।

ये भी पढ़ें – असम के जेहादी आश्रय स्थल पर कार्रवाई, पांच जेहादी कर रहे थे वो गंदा काम 

ऐसा है मंत्रिपरिषद
1. माणिक साहा – मुख्यमंत्री
2. रतन लाल नाथ
3. प्रांजित सिंह रॉय
4. शान्तना चकमा
5. सुशांत चौधरी
6. टिंकू रॉय
7. बिकाश देबबर्मा
8. सुधान्ग्शु दास
9. सुक्ला चरण नुआतिआ

राज्य के सबसे धनवान विधायक हैं माणिक
मुख्यमंत्री माणिक साहा राज्य में धनवान विधायक हैं। इन विधानसभा चुनावों में वे पश्चिमी त्रिपुरा के टाउन बारदोवाली विधानसभा सीट से चुनाव में खड़े हुए थे। माणिक के पास कुल 13.90 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 1.10 करोड़ रुपये की चल और 12.80 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। इस बार माणिक साहा ने 1257 वोटों से चुनाव जीता है। उन्हें 19586 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के आशीष कुमार साहा को 18329 वोट प्राप्त हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here