संजय उपाध्याय ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन पत्र, भाजपा के कई दिग्गज नेता रहे उपस्थित

राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव 4 अक्टूबर को कराया जाएगा। उसी दिन मतगणना भी होनी है। उपाध्याय का सामना कांग्रेस की रजनी पाटील से होगा।

84

भारतीय जनता पार्टी नेता संजय उपाध्याय ने 22 सितंबर को राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इस वक्त महाराष्ट्र प्रदेश पार्टी अध्यक्ष चंद्रतकांत पाटील के साथ ही पार्टी के मुंबई अध्यक्ष मंगल मंगल प्रभात लोढ़ा और अन्य भाजपा नेता भी उपस्थित थे।

महाराष्ट्र विधान भवन में नामांकन पत्र भरे जाने की जानकारी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर ने ट्वीट कर दी है। राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव 4 अक्टूबर को कराया जाएगा। उसी दिन मतगणना भी होनी है। उपाध्याय का सामना कांग्रेस की रजनी पाटील से होगा। यह सीट कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव सातव के कोरोना से निधन के कारण रिक्त हुई है।

भाजपा का बड़ा दांव
बता दें कि मुंबई  महानगरपालिका चुनाव से पहले भाजपा ने राज्य सभा उम्मीदवारी के लिए बड़ा दांव खेला है। संजय उपाध्याय के रूप में एक उत्तर भारतीय को पार्टी ने राज्य सभा का उम्मीदवार घोषित किया है। इसको लेकर उत्तर भारतीय नेताओं में खुशी है। संजय उपाध्याय काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार में भी शामिल रहे हैं। बनारस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार में संजय उपाध्याय सह-प्रमुख थे। उनके पास प्रवासी उत्तर भारतीय मतदाताओं से संपर्क और मतदान में हिस्सा लेने की सुनिश्चितता की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे उन्होंने पूरी निष्ठा से निभाई।

बेदाग छवि
संजय उपाध्याय भाजपा के जमीनी स्तर के कार्यकर्ता रहे हैं। युवा मोर्चा में कार्यकर्ता रहे, पदाधिकारी बने, भाजपा में वॉर्ड अध्यक्ष बने और उसके बाद संगठन की सीढ़ियां एक-एक कर चढ़ते गए। इन वर्षों में पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी, उसे निभाया। उनकी छवि बेदाग रही है। इसके कारण उन्हें संघठनात्मक दायित्वों में बड़ी जिम्मेदारियां मिलती रही हैं।

उत्तर भारतीय नेताओं में खुशी
संजय उपाध्याय का चयन राज्य सभा चुनाव के लिए किए जाने से उत्तर भारतीय नेताओं के खेमे में खुशी की लहर है। बड़े दिग्गजों और तिकड़मी नेताओं को पीछे छोड़कर एक उत्तर भारतीय को उम्मीदवारी दिए जाने से कार्यकर्ता उत्साहित हैं। भाजपा नगरसेवक और मुंबई मनपा में ग्रुप लीडर विनोद मिश्रा ने इसके लिए संजय उपाध्याय का अभिनंदन किया है।

सेवा करने वाले कार्यकर्ता का सम्मान
भाजपा नेता संजय शर्मा ने संजय उपाध्याय की उम्मीदवारी पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट किया, संजय उपाध्याय को राज्यसभा सीट की उम्मीदवारी दिया जाना, इस योग्य पद के लिए योग्य व्यक्ति का चयन है। इसके साथ ही यह नि:स्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा करनेवाले कार्यकर्ताओं का सम्मान है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.