मोहित कंबोज ने राउत को बताया उद्धव ठाकरे का आइटम गर्ल, कसा ये तंज

मोहित कंबोज ने ट्वीट किया," संजय राऊत उद्धव ठाकरे का आइटम गर्ल है। राउत सुबह-सुबह नशा करना बंद कर !"

भारतीय जनता पार्टी नेता मोहित कंबोज ने उद्धव गुट के सांसद संजय राऊत की कड़ी आलोचना करते हुए उन्हें उद्धव ठाकरे का आइटम गर्ल कहा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है। भाजपा नेता मोहित कंबोज ने राउत पर निशाना साधा है। ट्वीट पर उन्होंने कहा है कि राउत उद्धव ठाकरे

मोहित कंबोज ने क्या कहा?
मोहित कंबोज ने ट्वीट किया,  संजय राऊत उद्धव ठाकरे का आइटम गर्ल है। राउत सुबह-सुबह नशा करना बंद कर ! नवाब तो गर्दुल्ला था , तूने भी सुबह सुबह फूकना चालू किया है लगता है ! जबान पे लगाम लगा , ज़रूरी है !

इससे पहले, मोहित कंबोज ने संजय राउत को पत्रा चॉल घोटाले में 100 से अधिक दिनों तक जेल में रहकर बाहर आने के बाद ट्वीट किया था। उस समय, उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘ऐसा लगता है कि कल से फिर मैदान में उतरना पड़ेगा।’

इससे पहले राउत ने शिंदे सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था, सभी को पता है कि वे भांग पीकर सत्ता में आए हैं। लेकिन हम  पवित्र हैं। भांग का नशा उतरते ही वे सत्ता से बेदखल हो जाएंगे। महाराष्ट्र की जनता को सब मालूम है कि कौन सच्चा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here