उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों के पहले और दूसरे चरण के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीवारों की घोषणा कर दी है। इस सूची से सबसे बड़ी स्थिति साफ हुई है मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ के विषय में। उनके चुनाव लड़ने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि, वे अयोध्या से चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन, प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान द्वारा जारी सूची से अटकलों पर विराम लग गया है।
सूची में दिए गए नामों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से चुनावी अखाड़े में उतरेंगे। प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा सार्वजनिक की गई सूची के अनुसार प्रथम चरण के मतदान की 58 सीटों में से 57 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है, जबकि द्वितीय चरण के मतदान की 55 सीटों में से 38 पर उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है।
ये भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश कांग्रेस में पैसे का बोलबाला? प्रियंका को भी नहीं छोड़ा