गुजरात, हिमाचल और एमसीडी में किस पार्टी का बजेगा डंका और किसकी ढहेगी लंका? जानिये, एक्जिट पोल के बोल

रिपब्लिक टीवी पी मार्क्यू ने बीजेपी को गुजरात में बहुमत दिलाते हुए 128 से 148 सीटों पर जीत अनुमान लगाया है।

83

गुजरात, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव और दिल्ली नगर निगम के लिए एग्जिट पोल सामने आ गए हैं लेकिन चुनावों में नतीजों को लेकर हर एग्जिट पोल अलग कहानी कहता है।

दिल्ली नगर निगम चुनाव के मतों की गिनती 7 सितंबर को होगी, जबकि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के मतगणना 8 दिसंबर को होगी।

क्या कहतें हैं एग्जिट पोल्स?
सबसे पहले बात करते हैं गुजरात एग्जिट पोल्स के अनुमान के बारे में। रिपब्लिक टीवी पी मार्क्यू ने बीजेपी को गुजरात में बहुमत दिलाते हुए 128 से 148 सीटों का अनुमान लगाया है। जबकि कांग्रेस को 30 से 42 सीटों पर जीतने की बात कही गई है। आम आदमी पार्टी को 2-10 सीटों तक जीतने का अनुमान लगाया गया है।

न्यूजेक्स जन ने भी गुजरात में बीजेपी को जीत दिलाई है। इसके द्वारा जारी किए गए एग्जिट पोल के अनुसार 117 से लेकर 140 सीटें बीजेपी के खाते में जाएंगी, जबकि कांग्रेस को 34 से 51 तक की सीटें और आम आदमी पार्टी को 6 से 13 सीटें मिलेंगी। TV9 के अनुसार 125 से लेकर 130 भाजपा को जबकि 40 से 50 तक कांग्रेस को आदमी पार्टी को 3 से 7 सीटें मिलेंगी।

गुजरात में एक बार फिर भाजपा
बता दें कि गुजरात में कुल सीट 182 हैं, जबकि बहुमत के लिए 92 सीटें चाहिए। सभी एग्जिट पोल के अनुसार गुजरात में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने की संभावना है।

हिमाचल में कांटे की टक्कर
हिमाचल प्रदेश में एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है। इंडिया टीवी ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 35 से 40 सीटें दी हैं तो कांग्रेस को 26 से 31 सीटें मिलने की उम्मीद जताई है। न्यूज़ेक्स जन ने एग्जिट पोल में बीजेपी को 32 से 40 और कांग्रेस को 27 से 34 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।

आज तक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में बीजेपी को 24 से 34 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है, वहीं कांग्रेस को बहुमत के आंकड़े को पार करता हुआ बताया गया है। इस एग्जिट पोल में कांग्रेस को 30 से 40 सीटें मिलने के आसार हैं।

टाइम्स नाउ और आईटीसी के एग्जिट पोल में बीजेपी को 34 से लेकर 42 सीटें और कांग्रेस को 24 से 32 सीटें मिलने की बात कही गई है

रिपब्लिक पीएमएल क्यू एग्जिट पोल में बीजेपी को 34 से 39, कांग्रेस को 28 से 33 और हिमाचल में आम आदमी पार्टी को 00 से एक सीट मिलने का अनुमान जताया है।एम

एमसीडी में आम आदमी पार्टी को बहुमत
दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी की जीत बताई गई है। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी का बहुमत आ रहा है। इस एग्जिट पोल के अनुसार आम आदमी पार्टी को 149 से 171 सीटें मिल सकती हैं जबकि बीजेपी को 69 से 99 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है कांग्रेस को 3 सीटें 7 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि अन्य के खाते में 5 से 9 सीटें दिखाई गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.