गुजरात में शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत

गुजरात और हिमाचल प्रदेश के साथ ही एक लोकसभा उपचुनाव और पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का नतीजा भी आज आएगा।

203

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में सरकार कौन बनाएगा, यह आज साफ हो जाएगा। दोनों राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की राजनीतिक तस्वीर बहुत हद तक दोपहर तक साफ हो जाएगी। गुजरात, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव और देश की एक लोकसभा सीट के अलावा पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हो चुकी है। गुजरात में शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता नजर आ रहा है, वहीं कांग्रेस और आप की हालत खराब है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। शुरुआत रुझानों में भाजपा और कांग्रेस दोनों 18-18 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

गुजरात में बहुमत का आंकड़ा छूने के लिए 92 सीटों की जरूरत
कुछ जगह पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है। इसके बाद ईवीएम खुलेंगी। गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा छूने लिए 92 सीटों की जरूरत होती है। चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत का अनुमान लगाया जा चुका है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटें हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 35 है। अभी यहां भाजपा की सरकार है। चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर बताई जा चुकी है।

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी में सबकी नजर
गुजरात और हिमाचल प्रदेश के साथ ही एक लोकसभा उपचुनाव और पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का नतीजा भी आज आएगा। इनमें से उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर सारे देश की नजर है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की रामपुर और खतौली विधानसभा सीट, ओडिशा की पद्मपुर, राजस्थान की सरदारशहर, बिहार की कुरहानी और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट का परिणाम भी घोषित होगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.