महाठग पर बड़ा बवाल: दिल्ली में उठी सीएम अरविंद केजरीवाल के लाइ डिटेक्टर टेस्ट की मांग! ये है प्रकरण

आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही है। भाजपा ने पहले दिल्ली नगर निगम को पर्याप्त उपलब्ध कराने का आरोप लगाया, उसके बाद दिल्ली सरकार की मोहल्ला क्लीनिक और स्कूलों का पोल खोल किया। आप भी भाजपा को घेरती रही है।

128

जेल में बंद महाठग पर राजनीतिक बवाल तेज हो गया है। ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने आम आदमी पार्टी पर ठगी का आरोप लगाया है। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने मांग की है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री का लाइ डिटेक्टर टेस्ट किया जाना चाहिये।

आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को कई पत्र लिखे हैं। जिसमें उसने आरोप लगाए हैं कि, दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन को उसने करोड़ो रुपए दिये हैं। यह पैसे जेल में उसकी सुरक्षा और राज्यसभा टिकट के लिए दिये गए हैं। इन आरोपों को लेकर भाजपा आक्रामक हो गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का लाइ डिटेक्टर टेस्ट करवाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें – अंतरराष्ट्रीय जलसीमा से भारतीयों को पकड़ा, प्रधानमंत्री से की गई हस्तक्षेप की मांग

आप ने दिया उत्तर
इस आरोप पर आप पार्टी की ओर से कहा गया है कि, भाजपा गुजरात और दिल्ली नगर निगम चुनावों मे हार से डर रही है। इसलिए वह ऐसा आरोप लगा रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.