पुणे उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित, भाजपा के यह दो नेता ठोकेंगे ताल

विधान परिषद चुनाव के परिणामों ने भाजपा के तगड़ा झटका दिया है। ऐसे में पुणे की दो सीटें बचाना बड़ी चुनौती है। महाविकास आघाड़ी विधान परिषद चुनावों में मिली सफलता से प्रफुल्लित है और पुणे में चक्रव्यूह रच रही है।

173

पुणे के कसबा पेठ और पिंपरी चिंचवड विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय ने एक सूची सार्वजनिक की है, जिसमें पिंपरी चिंचवड विधानसभा सीट से अश्विनी लक्ष्मण जगताप और कसबा विधानसभा सीट से हेमंत रासने को टिकट मिला है।

चिंचवड विधानसभा से विधायक लक्ष्मण जगताप और कसबा पेठ विधानसभा सीट से विधायक मुक्ता तिलक के आकस्मिक निधन से यह सीटें रिक्त हुई थीं। इन सीटों के लिए चुनाव आयोग ने उपचुनाव कार्यक्रम जारी किया था। यह दोनों सीटें भाजपा के खाते की हैं, विधान परिषद में सीटें गंवाने के बाद भाजपा नेताओं पर दबाव है। अब उपचुनाव में पुणे की दोनों सीटों को जीतकर अपना कब्जा कायम रखना भाजपा के महाराष्ट्र के नेताओं की सबसे बड़ी चुनौती होगी।

विधायक की पत्नी को टिकट
भाजपा ने पिंपरी से विधायक रहे लक्ष्मण जगताप की पत्नी अश्विनी लक्ष्मण जगताप को टिकट दिया है। जबकि कसबा पेठ से हेमंत नारायण रासने को टिकट दिया गया है। ऐसा अनुमान था कि, विधायक रहीं मुक्ता तिलक के परिवार से किसी को भाजपा उम्मीदवार बना सकती है, लेकिन सूची में हेमंत रासने का नाम सामने आने के बाद यह अनुमान टूट गए।

ये भी पढ़ें – रणजीत हारे, सत्यजीत जीते! जानें, महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव के परिणाम

महाविकास आघाड़ी से मुकाबला
पुणे की दो सीटों पर होनेवाले उपचुनाव के लिए महाविकास आघाड़ी ने कमर कस ली है। भाजपा और बालासाहेबांची शिवसेना का प्रयत्न है कि, यह उपचुनाव निर्विरोध हो, लेकिन महाविकास आघाड़ी ने ताल ठोक दी है। पिंपरी की विधानसभा सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) चुनाव लड़ेगी, जबकि कसबा पेठ से कांग्रेस उम्मीदवार उतारेगी।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.