चंद्रकांत पाटील की नई चुनौती, महाविकास आघाड़ी क्या मानेगी बात?

विधान परिषद चुनावों में मिली विजय से भाजपा नेताओं की बांछे खिली हुई हैं। प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने राज्य में सत्ताधारी दलों को नई चुनौती दी है।

116

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि अगर महाविकास आघाड़ी (मविआ) सरकार में हिम्मत हो तो विधानसभा अध्यक्ष पद का चुनाव गोपनीय पद्धति से कराए। चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि मविआ सरकार की गलत नीतियों से इनके जनप्रतिनिधि भी परेशान हो गए हैं। इसलिए गोपनीय पद्धति से विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव करवाए जाने के बाद नतीजे आश्चर्यजनक होंगे।

चंद्रकांत पाटिल ने मंगलवार को विधानपरिषद की 6 सीटों में 4 सीटें जीतने पर विजयी उम्मीदवारों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मविआ सरकार की गतिविधियों से राज्य की जनता में नाराजगी फैली हुई है। राज्य की जनता समझ चुकी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश और राज्य का विकास हो सकता है। इसी वजह से महाराष्ट्र में विधानपरिषद चुनाव की 6 सीटों में 4 सीटों पर भाजपा विजयी हुई है।

ये भी पढ़ें – बाल गृह में खेला जा रहा था धर्मांतरण का गंदा खेल, बच्चों को ऐसे बनाया जाता था ईसाई!

चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के दो उम्मीदवार भाजपा के सहयोग से ही निर्विरोध चुने जा सके हैं। कांग्रेस ने कहा था कि वह नागपुर में अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी लेकिन पार्टी ने नागपुर में अपना उम्मीदवार खड़ा किया था। इसके बाद भी भाजपा नागपुर सीट पर अपना उम्मीदवार चुन कर लाई।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.