विदिशाः चार निकायों में से तीन पर भाजपा का कब्जा! जानिये, कांग्रेस और अन्य पार्टियों का कैसा रहा हाल

विदिशा जिले में निकाय चुनाव की द्वितीय चरण के मतगणना में सिरोंज, लटेरी और शमशाबाद में भाजपा ने जीत दर्ज की है, जबकि कुरवाई की सीट कांग्रेस के खाते में गई है।

117

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में निकाय चुनाव की द्वितीय चरण के मतगणना में सिरोंज, लटेरी और शमशाबाद में भाजपा ने जीत दर्ज की है, जबकि कुरवाई की सीट कांग्रेस के खाते में गई है। 20 जुलाई को मतगणना के बाद नवनिर्वाचितों को रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रमाणपत्र प्रदान किए।

मतगणना शुरू होने पर निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक जेसी भट्ट ने नगरपालिका सिरोंज में मतगणना स्थल पर प्रबंधों का जायजा लिया औ सम्पूर्ण मतगणना तक वहीं मौजूद रहे। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव एवं पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला ने नगर परिषद कुरवाई एवं नगरपालिका परिषद सिरोंज में मतगणना कार्यो का जायजा लिया। इसी प्रकार अपर कलेक्टर वृदांवन सिंह ने शमशाबाद एवं लटेरी नगर परिषद की मतगणना कार्य में मौजूद रहे। मतगणना के बाद सिरोंज, लटेरी और शमशाबाद में भाजपाइयों ने जुलूस निकालकर एक दूसरे को बधाई दी। वहीं कुरवाई नगरपरिषद में कांग्रेस को सफलता मिलने पर जश्न मनाया गया। बस स्टेंड और आस-पास के क्षेत्र में लोगों ने पटाखे फोड़े मिठाइयां बांटीं।

कुरवाई नगर परिषद के परिणाम
कुरवाई नगर परिषद के 15 वार्डों में कांग्रेस के 9 पार्षद, भाजपा के 4, तथा निर्दलीय दो पार्षद विजयी हुए।कुरवाई के वार्ड क्रं.1 से भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सीताराम सैनी की पत्नी कृष्णा सैनी, वार्ड क्र. 2 से पूर्व नपा अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता हसरूद्धीनखान की पत्नी आयशाखान, वार्ड क्रं.3 से भाजपा के वरिष्ठ नेता पंचमलाल सप्रे की पत्नी पूर्व नपा अध्यक्ष मायादेवी सप्रे, वार्ड क्रं. 4 से कांग्रेस के पूर्व पार्षद लालू पेन्टर के परिवार से रिजबाना मुशाहिद मौहम्मद, वार्ड क्रं. 5 से कांग्रेस के पूर्व पार्षद जफरशेख की पत्नी तसलीम, वार्ड क्रं. 6 से कांग्रेस नेता कासिफखान अन्नू की पत्नी सायमाखान, वार्ड क्रं.7 से कांग्रेस नेता मौहम्मद इरफान काजी, वार्ड क्रं. 8 से निर्दलीय पूर्व नपा उपाध्यक्ष स्व. प्राणचंद सप्रे की पत्नी नीलू सप्रे, वार्ड क्रं. 9 से भाजपा के अभिषेक पंचमलाल सप्रे, वार्ड क्रं. 10 से निर्दलीय इल्यास मौहम्मद, वार्ड क्रं. 11 से कांग्रेस के पूर्व नपा अध्यक्ष गिरजेश साहू की पत्नी सरोज गिरजेश साहू, वार्ड क्रं. 12 से युवा कांग्रेस नेता गौरव गिरजेश साहू, वार्ड क्रं. 13 से वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुनसिंह राय एडवोकेट की पत्नी अंगूरीबाई राय, वार्ड क्रं. 14 से कांग्रेस के पूर्व नपा अध्यक्ष हसरूद्धीनखान और वार्ड क्रं. 15 से कांग्रेस की वर्षा सुरेन्द्र अहिरवार विजयी हुई हैं।

सिरोंज नपा पर भाजपा का कब्जा
सिरोंज नगरपालिका की मतगणना के बाद रिटर्निंग आफीसर एसडीएम प्रवीण प्रजापति ने विजताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए हैं। सिरोंज निकाय क्षेत्र में वार्ड क्रमांक एक से निर्दलीय रामदयाल, वार्ड क्रमांक दो से भाजपा की रीना शर्मा, वार्ड क्रमांक तीन से भाजपा के हरिचरण अहिरवार, वार्ड क्रमांक चार से कांग्रेस के नदीम खां, वार्ड क्रमांक पांच से भाजपा के असलम शेर खां, वार्ड क्रमांक छह से भाजपा के फहीम मो0, वार्ड क्रमांक सात से कांग्रेस की संगीता यादव, वार्ड क्रमांक आठ से कांग्रेस की नुसरत जहां, वार्ड क्रमांक नौ से भाजपा की शांतिबाई, वार्ड क्रमांक दस से कांग्रेस दल की आरती, वार्ड क्रमांक 11 से भाजपा की मधु, वार्ड क्रमांक 12 से भाजपा की विनिता, वार्ड क्रमांक 13 से भाजपा की रजनी, वार्ड क्रमांक 14 से भाजपा के मनमोहन, वार्ड क्रमांक 15 से इमरान कुरैशी, वार्ड क्रमांक 16 से भाजपा की अंजनी, वार्ड क्रमांक 17 से भाजपा के कृष्णा, वार्ड क्रमांक 18 से भाजपा के मनोज कुमार पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित, वार्ड क्रमांक 19 से भाजपा की वर्षा यादव, वार्ड क्रमांक 20 से समाजवादी पार्टी के फारूखी गौरी तथा वार्ड 21 से भाजपा की आमना बी निर्वाचित हुई हैं। सिरोंज नगरपालिका क्षेत्र में भाजपा दल के 15 एवं कांग्रेस के चार तथा समाजवादी पार्टी व निर्दलीय एक-एक पार्षद निर्वाचित हुए हैं।

लटेरी नगर परिषद में भाजपा के नौ, कांग्रेस के चार व दो निर्दलीय जीते
लटेरी नगर परिषद की मतगणना अपर कलेक्टर वृदांवन सिंह के अलावा अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुई है। लटेरी नगर परिषद में भाजपा के नौ, कांग्रेस के चार तथा दो निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए है। नगर परिषद लटेरी के वार्ड क्रमांक एक से कांग्रेस के जितेन्द्र कुमार, वार्ड क्रमांक दो भाजपा के राजू सहरिया, वार्ड तीन निर्दलीय मर्सरत बी, वार्ड क्रमांक चार भाजपा की गीता साहू, वार्ड पांच से भाजपा की सीता बाई, वार्ड छह से कांग्रेस के गुलाब सिंह, वार्ड सात से कांग्रेस के सरदार मो0, वार्ड आठ से भाजपा के शिवचरण, वार्ड नौ से भाजपा के दयाराम, वार्ड दस से कांग्रेस के नसीम खां, वार्ड 11 से भाजपा के रानू साहू, वार्ड 12 से भाजपा के शैलेन्द्र भंडारी, वार्ड 13 से भाजपा के संजय कुमार, वार्ड 14 से भाजपा की रचना धाकड़, वार्ड 15 से निर्दलीय फिरोजा बी निर्वाचित घोषित हुई हैं।

नगर परिषद शमशाबाद में लहराया भाजपा क परचम
नगर परिषद शमशाबाद में भाजपा के 12, दो निर्दलीय तथा कांग्रेस दल से एक पार्षद निर्वाचित घोषित हुई है। नगर परिषद शमशाबाद के वार्ड क्रमांक एक से भाजपा की ममता बाई, वार्ड दो से भाजपा की अनीता बाई, वार्ड तीन से भाजपा के दीपक मेहर, वार्ड चार से भाजपा की गीता बाई, वार्ड पांच से निर्दलीय मनी, वार्ड छह से भाजपा के मदनलाल, वार्ड सात से भाजपा की मनीषा, वार्ड आठ से भाजपा की रीना, वार्ड नौ से भाजपा की आरती, वार्ड दस से भाजपा की अरूणा, वार्ड 11 से भाजपा के मनमोहन, वार्ड 12 से कांग्रेस की सरोज, वार्ड 13 से भाजपा की भारती महेश्वरी, वार्ड 14 से निर्दलीय लक्ष्मण सिंह तथा वार्ड 15 से भाजपा के भीम सिंह निर्वाचित घोषित हुए है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.