निकाय चुनाव : काशी क्षेत्र में भाजपा की बंपर जीत, नेताओं ने दिया इनको श्रेय

नगर निगम वाराणसी के महापौर पद के साथ ही 64 वार्डो में भाजपा ने पार्षद पद पर जीत हासिल की है। इसी प्रकार प्रयागराज महानगर में महापौर पद के साथ 56 पार्षद सीटों पर जीत दर्ज की है।

114

नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को मिली प्रचंड जीत पर पार्टी के नेताओं ने आमजन के साथ कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया है।

भाजपा की बंपर जीत
पार्टी के काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने 14 मई को कहा कि निकाय चुनाव में काशी क्षेत्र में भी पार्टी को भारी सफलता मिली है। मिली सफलता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नगर निगम वाराणसी के महापौर पद के साथ ही 64 वार्डो में भाजपा ने पार्षद पद पर जीत हासिल की है। इसी प्रकार प्रयागराज महानगर में महापौर पद के साथ 56 पार्षद सीटों पर जीत दर्ज की है। काशी क्षेत्र में कुल 19 नगर पालिकाएं हैं। जिनमें भाजपा ने 13 नगर पालिकाओं के चेयरमैन पद पर जीत हासिल की है। इसी प्रकार काशी क्षेत्र में कुल 73 नगर पंचायतें हैं। जिनमें भाजपा एवं सहयोगी दलों ने 72 पर चुनाव लड़ा और 30 पर जीत हासिल की।

जीत को लेकर कही ये बात
क्षेत्र अध्यक्ष ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सुशासन और विकास की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने एक बार फिर विपक्ष की नकारात्मक राजनीति व तुष्टीकरण वाली सोच को नकार कर सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास की नीति को चुना है।

कर्नाटकः मुख्यमंत्री बनने के लिए घमासान के बीच सुन्नी उलेमा बोर्ड की मांग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन

बीजेपी ने रचा इतिहास
क्षेत्र अध्यक्ष ने कहा कि संगठन द्वारा तय रणनीति के तहत पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक कार्यक्रम व अभियान में अथक परिश्रम से कार्य करते हुए जीत का स्वर्णिम इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन जुड़ने से केन्द्र व प्रदेश सरकार की नगरीय विकास की गति में तेजी आएगी तथा खुशहाली व समृद्धि की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश जनता के फैसले से और अधिक निखरेगा।

2024 की जीत का संकल्प
क्षेत्र अध्यक्ष ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को मिला अभूतपूर्व समर्थन 2024 लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 80 सीटें जितने के संकल्प को मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के विचारधारा के प्रति समर्पण तथा जनता के साथ सीधे सम्पर्क व संवाद ने चुनाव दर चुनाव भाजपा के विजय मार्ग को प्रशस्त किया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.