BJP: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (भाजपा ) ने 5 दिसंबर (गुरुवार) को लोकसभा में विपक्ष के नेता (Leader of Opposition in Lok Sabha) एवं रायबरेली के कांग्रेस पार्टी के सांसद (Congress Party MP from Rae Bareli) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर तीखा हमला बोला। गुरुवार को भाजपा मुख्यालय (BJP Headquarters) में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद संबित पात्रा (Sambit Patra) ने कहा कि उन्हें राहुल गांधी को देशद्रोही (traitor) कहने में कोई संकोच नहीं है। वह देशद्रोही हैं।
उन्होंने कहा कि जॉर्ज सोरोस ओपेन सोसाइटी को फंडिंग करते है। ये देश के खिलाफ प्रोपगेंडा चलाते हैं। यह मुद्दा गंभीर हैं। देश की एकता और संप्रभुता का मुद्दा है। कुछ ताकतें भारत को तोड़ना चाहती हैं। फ्रेंच न्यूज पेपर मीडिया ने इसका कुछ खुलासा किया है। राहुल गांधी भी जॉर्ज सोरोस से मिले हुए हैं।
— BJP (@BJP4India) December 5, 2024
जॉर्ज सोरोस के भारत को अस्थिर करने का एजेंडे
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस के भारत को अस्थिर करने के एजेंडे को आगे बढ़ा रही है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक फ्रांसीसी अखबार ने 2 दिसंबर को एक रिपोर्ट प्रकाशित की। फ्रेंच अखबार की इस रिपोर्ट का शीर्षक था, ‘द हिडन लिंक्स बिटवीन अ जाइंट ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म एंड द यूएस गवर्नमेंट’। इस रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि जॉर्ज सोरोस ने ओसीसीआरपी को फंड किया था। संबित पात्रा ने कहा कि अगर ओसीसीआरपी को तकलीफ होती है, तो राहुल गांधी रोते हैं। अगर राहुल गांधी रोते हैं, तो ओसीसीआरपी को तकलीफ होती है। ये दो शरीर लेकिन एक आत्मा हैं।
BJP National Spokesperson Dr. @sambitswaraj addresses press conference at BJP HQ, New Delhi. https://t.co/80uMU02KWZ
— BJP (@BJP4India) December 5, 2024
यह भी पढ़ें- Parliament Winter Session: संसदीय कार्य मंत्री ने कांग्रेस को क्यों बोला ‘फैशन शो’ वाली पार्टी, यहां जानें
अडाणी मुद्दे पर विपक्षी नेताओं के विरोध प्रदर्शन
पात्रा का यह बयान संसद परिसर में अडाणी मुद्दे पर विपक्षी नेताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद आया। विपक्ष के नेताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने जैकेट पहन रखी थी जिस पर लिखा था कि ‘मोदी-अडाणी एक हैं।’
यह भी पढ़ें- Border Gavaskar Trophy: पिंक बॉल टेस्ट से पहले रोहित शर्मा ने अपने बल्लेबाजी कर्म का किया खुलाशा, यहां पढ़ें
भारत की छवि को खराब करने का मुद्दे
इससे पहले राज्यसभा में भाजपा के नेता सुधांशु त्रिवेदी ने विदेशी ताकतों और रिपोर्ट के माध्यम से भारत की छवि को खराब करने के मुद्दे को गुरुवार को उठाया। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि एक फ्रेंच पब्लिकेशन ने ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट को लेकर एक रिपोर्ट जारी किया है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस संगठन को फॉरन फंडिंग मिलती रही है।
यह वीडियो भी देखें-
Join Our WhatsApp Community