तपस्वियों और पुजारियों को बांट रहे राहुल गांधी, भाजपा के साथ पुजारी भी भड़के

पुजारियों ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि वह धर्म के बारे में बोलने वाले होते कौन हैं। पुजारियों का कहना है कि जनेऊ पहन लेने से कोई ब्राह्मण नहीं बन जाता और न ही टीका लगा लेने से कोई पंडित बन जाता है।

89

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं। इस दौरान वह ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं जो विवादों को जन्म दे रही है। जहां एक ओर वह पीएम मोदी के विरोध में कुछ भी बोल देते हैं, वहीं दूसरी ओर हिंदू धर्म और हिंदू परंपराओं को लेकर भी उनके बयान इस समय विवाद का कारण बन रहे हैं।

यह राहुल की मानसिकता को दर्शाता है : भाजपा
भारत पुजारियों का नहीं तपस्वियों का देश है, राहुल गांधी के इस बयान को लेकर भाजपा भड़क गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि तपस्वी और पुजारी दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। हिंदू धर्म सनातन धर्म है। लेकिन राहुल गांधी कहते हैं कि यह देश तपस्वियों का सम्मान नहीं करता है। वह स्वयं को तपस्वियों का सम्मान करने की बात करते हैं। वह कहते हैं कि यह देश पुजारियों का नहीं तपस्वियों का है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि तपस्या और तपस्वियों का सम्मान करना अच्छी बात है, लेकिन इसके लिए पुजारियों को अपमानित करना, पुजारियों को लेकर ऐसे बयान देना यह राहुल गांधी की मानसिकता को दर्शाता है। आज राहुल गांधी तपस्वियों और पुजारियों में भी बटवारा करने लग गए हैं।

ये भी पढ़ें- हिमाचल में ऑपरेशन लोटस का प्लान? जयराम ठाकुर ने कही ये बात

राहुल गांधी मांगे माफी
राहुल गांधी के इस बयान को लेकर पूरे देश के पुजारी भड़क गए हैं। पुजारियों का कहना है कि भारत पुजारियों का देश है। संत बनने से पहले पुजारी बनना पड़ता है। जब तक कोई पुजारी नहीं होगा, तब तक वह संत नहीं बन पाएगा। राहुल गांधी को हिंदू धर्म का ज्ञान ही नहीं है। राहुल गांधी हिंदू धर्म को जानते ही नहीं हैं। पुजारियों ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि वह धर्म के बारे में बोलने वाले होते कौन हैं। पुजारियों का कहना है कि जनेऊ पहन लेने से कोई ब्राह्मण नहीं बन जाता और न ही टीका लगा लेने से कोई पंडित बन जाता है। उसके लिए कर्म करना पड़ता है। राहुल गांधी कर्म तो करते नहीं हैं। पुजारियों ने कहा कि राहुल गांधी ने पुजारियों का अपमान किया है इसके लिए वह माफी मांगे।

क्या बोले थे राहुल?
हाल ही में राहुल गांधी ने हरियाणा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी और आरएसएस जबरन अपनी पूजा कराना चाहते हैं। इतना ही नहीं, राहुल गांधी ने देश के पुजारियों को लेकर विवादित बयान दे दिया। राहुल गांधी ने हिंदुस्तान में पुजारियों को नकारते हुए कहा कि यह देश पुजारियों का नहीं, तपस्वियों का है। राहुल गांधी के इस बयान के बाद देश के पुजारी भड़क गए हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.