बिहार: तेजस्वी के केक पर कुर्सी फेंक, तमिलनाडु की उस बात पर है हंगामा बरपा

बिहार के मजदूरों की पिटाई का मुद्दा विधानसभा में गरमा गया। भाजपा ने इस मुद्दे को पकड़ते हुए उपमुख्यमंत्री की तमिलनाडु यात्रा को निशाना बनाया।

149

बिहार विधानमंडल के चौथे दिन गुरुवार को विपक्षी भाजपा सदस्यों ने विधानसभा में तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हो रहे हमले को लेकर सदन में जोरदार हंगामा किया। भाजपा सदस्यों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा विधायकों ने सदन में कुर्सियां पटकीं। इसके बाद कार्रवाई से वॉकआउट कर दिया। भाजपा ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर जाने पर भी मुद्दा उठा रहे थे।

बिहार के मजदूरों का अपमान
सदन के बाहर भी भाजपा ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा विधायक हरी भूषण ठाकुर ने उप मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगते हुए कहा कि तमिलनाडु में मजदूरों की हत्या की गई है। अपमानित किया जा रहा है। फिर भी तेजस्वी यादव चार्टर्ड प्लेन में बैठकर उनके साथ केक खा रहे हैं। यह शर्म की बात है।

मजदूरों की पिटाई, उपमुख्यमंत्री की दिल लगाई
उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बुधवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के जन्मदिन पर चेन्नई गए हुए थे। तेजस्वी जिस दिन चेन्नई में थे उसी दिन तमिलनाडु एक कुछ इलाकों में हिंदी भाषियों पर हमले की खबर आई। मार खाने वाले बिहार मूल के लोग बताए जा रहे हैं। ऐसे में भाजपा सवाल कर रही है कि स्टालिन का जन्मदिन मनाने चेन्नई जाने वाले तेजस्वी ने वहां बिहारियों की सुरक्षा पर क्यों नहीं सवाल उठाया। कुछ नेताओं ने आरोप लगाया कि, तमिलनाडु में मजदूर पीटे जा रहे हैं और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के साथ केक काट रहे थे।

टेबल पलटा
भाजपा की ओर से नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इतना ही नहीं भाजपा की तरफ से रिपोर्ट्स टेबल को पलट दिया गया। इसके बाद मार्शल वेल में पहुंचे और रिपोर्टर्स टेबल को ठीक किया। इस पर स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने भाजपा विधायकों को चेतावनी दी। विपक्ष ने सदन का वॉक आउट कर दिया।

ये भी पढ़ें – पुणे उपचुनाव: 28 वर्ष बाद भाजपा के ‘कसबा’ पर नया राज

भाजपा और माले विधायकों में ठनी
दरअसल, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के विधायकों ने प्रश्नकाल के दौरान हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने तमिलनाडु में बिहारी लोगों की पिटाई, बेरोजगारी, पलायन को लेकर हंगामा किया। इसके साथ वे माले के विधायक के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं। भाजपा विधायक सदन में आसन के समीप आकर हंगामा करने लगे। इस दौरान माले और भाजपा विधायकों में आरोप-प्रत्यारोप भी होता रहा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.