महाराष्ट्र में सियासी तिकड़म… भाजपा ने किया कांग्रेस का समर्थन

चुनाव आयोग ने राज्यसभा समेत विभिन्न राज्यों में उपचुनावों की घोषणा की है। जिसमें महाराष्ट्र में कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य के निधन से एक सीट खाली हुई थी।

97

भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस की वो बात कुबूल है। जिससे राज्यसभा चुनाव होने की आशंका समाप्त हो गई है। इस संदर्भ में कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा नेता से भेंट की थी। जिसके बाद भाजपा ने कांग्रेस की बात मान ली और महाराष्ट्र से राज्यसभा की सीट पर कांग्रेस के खाते में ही रह गई।

राज्य से राजीव सातव राज्यसभा के सदस्य थे, परंतु उनका निधन हो गया जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव होना है। कांग्रेस ने रजनी पाटील को उम्मीदवारी दी है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने संजय उपाध्याय को उम्मीदवार बनाया था। इस बीच कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बालासाहेब थोरात और प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र पडणवीस से भेंट की थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने इस बैठक में भाजपा उम्मीदवार का नाम वापस लेने की बात की थी। जिसे भाजपा ने स्वीकार कर लिया है और उसके उम्मीदवार संजय उपाध्याय ने नाम वापस लेने का निर्णय ले लिया। जिसके बाद अब यह सीट के पास ही बच गई है और उसकी उम्मीदवार रजनी पाटील के निर्विरोध चुने जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 6 रिक्त सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है। इसमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम और मध्य प्रदेश में चुनाव होना है। इसमें नामांकन भरने की अंतिम तारीख 22 सितंबर थी। इसमें मतदान 4 अक्टूबर को होना है और उसी दिन परिणाम घोषित होंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.