नीतीश कुमार आठवीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, इस मंत्रालय को लेकर बढ़ सकता है विवाद

शपथ ग्रहण से पहले से महत्वपूर्ण मंत्रालय को लेकर विवाद शुरू हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव की नजर उस महत्वपूर्ण मंत्रालय पर है, जो फिलहाल नीतीश के पास है।

70

नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 अगस्त को दोपहर दो बजे राजभवन के राजेन्द्र मंडप में होगा। नीतीश कुमार के आवासीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार नीतीश कुमार कल यानी 9 अगस्त को दोपहर दो बजे आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ ही तेजस्वी यादव के उपमुख्यमंत्री के पद के लिए शपथ लेने की संभावना है।

इन खातों पर बढ़ सकता है विवाद
इस बीच शपथ ग्रहण से पहले से महत्वपूर्ण मंत्रालय को लेकर विवाद शुरू हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव जहां गृह मंत्री अपने पास लेना चाहते हैं, वहीं लोकसभा स्पीकर का पद भी अपनी पार्टी के नेता को देना चाहते हैं। फिलहाल गृह मंत्रालय नीतीश कुमार ने अपने पास रखा है।

राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
इससे पहले नीतीश कुमार ने 8 अगस्त की शाम चार बजे के करीब राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान को मुख्यमंत्री पद का त्याग पत्र सौंपा। राज्यपाल ने नीतीश कुमार का त्याग पत्र स्वीकार कर उनसे अनुरोध किया है कि अग्रिम व्यवस्था होने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते रहें।

तेजस्वी बनेंगे उपमुख्यमंत्री
जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद नीतीश कुमार आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.