नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का विस्तार, ऐसी है संभावित सूची

महागठबंधन सरकार का मंत्रिंडल विस्तार होने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं परंतु मंत्रिमंडल में किसका प्रभाव अधिक होगा यह विशेष बात होगी।

92

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नए मंत्रिमंडल का विस्तार 16 अगस्त को होगा। सबेरे 11 बजे इसके लिए समय निर्धारित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार में आरजेडी का दबदबा रह सकता है।

भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़कर नीतीश कुमार ने आरजेडी समेत सात दलों के साथ मिलकर महागठबंध बना है। जिसमें जीतराम मांझी का हिंदुस्तान अवाम मोर्चा भी है। आरजेडी के 15 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसी प्रकार कांग्रेस और हिंदुस्तान अवाम पार्टी को भी मंत्रिपद दिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें – नीतीश कुमार के हाथ में चिलम और आंखों में धुआं? जानिये, भाजपा महिला विधायक का क्या है दावा

राष्ट्रीय जनता दल के संभावित मंत्रियों की सूची

1. तेज प्रताप यादव
2. राहुल तिवारी
3. सुरेंद्र यादव,
4. चंद्रशेखर
5. शशि भूषण
6. कार्तिक सिंह
7. सुधाकर सिंह
8. अनिल साहनी
9. कुमार सरबजीत
10.शाहनवाज
11. भूदेव चौधरी
12. अख्तरुल इस्लाम शाहीन
13. समीर महासेठ
14. आलोक मेहता
15. अनिता देवी

जेडीयू के संभावित मंत्रियों की सूची

1.लेसी सिंह
2.सुमित कुमार सिंह
3.बिजेंद्र यादव
4.दामोदर राउत
5.श्रवण कुमार
6.अशोक चौधरी
7.उपेंद्र कुशवाहा
8.मदन साहनी
9.संजय झा
10.जामा खान
11.विजय चौधरी

कांग्रेस से संभावित मंत्री

1.राजेश कुमार
2.शकील अहमद

हिंदुस्तान अवाम पार्टी
संतोष माझी

नीतीश कुमार की भारतीय जनता पार्टी संग गठबंधन सरकार थी, जिसमें अचानक नीतीश कुमार ने पाला बदलते हुए राष्ट्रीय जनता दल की ओर मुड़ गए और महागठबंधन को पुनर्जीवित करके आरजेडी के साथ सत्ता स्थापना कर ली। नीतीश कुमार में आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उपमुख्यमंत्री के रूप में लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव ने शपथ ग्रहण किया। अब मंत्रिमंडल विस्तार में तेज प्रताप यादव को भी मंत्री जाने की आशा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.