बिहार चुनावः धुरंधरों को डर कि कहीं वो धूल न चटा दें

एनडीए और महागठबंधन दोनों के बीच सिर्फ पांच सीटों पर महिला बनाम महिला की टक्कर है। बाकी सीटों पर महिलाएं पुरुषों को चुनौती दे रही हैं। इनमें से कई तो ऐसी हैं, जो पहली बार ही चुनाव मैदान में उतरी हैं। एनडीए की ओर से 37 तो महागठबंधन की तरफ से 23 सीटों पर महिला बनाम पुरुष के बीच मुकाबले हैं

99

बिहार में चुनावी समर चरम पर है। सभी पार्टियां अपनी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रही हैं। चुनाव प्रचार में दिग्गज नेता एक दूसरे पर जोरदार प्रहार कर रहे हैं। इस बीच यहां कई ऐसे समीकरण भी देखने को मिल रहे हैं, जो चुनाव को काफी दिलचस्प बना रहे हैं। एनडीए और महागठबंधन दोनों के बीच सिर्फ पांच सीटों पर महिला बनाम महिला की टक्कर है। बाकी सीटों पर महिलाएं पुरुषों को चुनौती दे रही हैं। इनमें से कई तो ऐसी हैं, जो पहली बार ही चुनाव मैदान में उतरी हैं। एनडीए की ओर से 37 तो महागठबंधन की तरफ से 23 सीटों पर महिला बनाम पुरुष के बीच मुकाबले हैं।

इन पांच सीटों पर महिला बनाम महिला
जिन पांच सीटों पर महिलाओं के सामने महिलाएं चुनावी अखाड़े में दांव आजमा रही हैं, उनमें कटोरिया, मसौढ़ी, बाराचट्टी, परिहार और कोढ़ा शामिल हैं। कटोरिया से आरजेडी की स्वीटी सीमा व भाजपा से निक्की हेम्ब्रम के बीच टक्कर है, जबकि मसौढ़ी से आरजेडी की रेखा देवी और जेडीयू की नूतन पासवान में मुकाबला है। इसी तरह बाराचट्टी से आरजेडी की समता मांझी के सामने हम की ज्योति देवी किस्मत आजमा रही हैं। कोढ़ा में कांग्रेस की पूनम पासवान के सामने बीजेपी की कविता पासवान मैदान में हैं। परिहार में आरजेडी की रितु जायसवाल के सामने बीजेपी की गायत्री देवी मैदान में हैं।

इन सीटों पर महिलाएं दे रही हैं, पुरुषों को टक्कर
शेरघाटी में आरजेडी की मंजू अग्रवाल का मुकाबला जेडीयू उम्मीदवार और पूर्व मंत्री विनोद यादव से हैं। पहली बार चुनाव मैदान में उतरीं जेडीयू की विधान परिषद सदस्य मनोरमा देवी की टक्कर आरजेडी के अजय देव यादव है। रजौली में आरजेडी की विभा देवी बीजेपी के कन्हैया कुमार को चुनौती दे रही हैं।हिसुआ से कांग्रेस की नीतू कुमारी बीजेपी की मौजूदा विधायक अनिल कुमार, नवादा से आरजेडी की विभा देवी जेडीयू के कौशल यादव तो गोविंदपुर में पूर्णिमा यादव आरजेडी के मो. कामरान को टक्कर दे रही हैं।

ये भी पढ़ेंः…जब भारत सरकार ने मांगा नागरिकों से लोन

इंटरनेशनल शूटर और पहली बार चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहीं श्रेयसी सिंह जमुई सीट पर राज्य के पूर्व मंत्री विजय प्रकाश और पूर्व विधायक अजय प्रताप को चुनौती दे रही हैं। जेडीयू के टिकट पर जगदीशपुर से पहली बार चुनाव मैदान में उतरीं सुष्मलता कुशवाहा आरजेडी के रामविष्णु सिंह तो पूर्व मंत्री और आरजेडी की सबसे युवा प्रत्याशी दिव्या प्रकाश तारापुर से टक्कर दे रही हैं। संदेश में पति के स्थान पर पहली बार चुनाव मैदान में उतरीं किरण देवी पूर्व विधायक विजेंद्र यादव को, बीजेपी की मुन्नी देवी शाहपुर में मौजूदा आरजेडी विधायक राहुल तिवारी और मोहनिया से आरजेडी की संगीता देवी बीजेपी के निरंजन राम और और नोखा से पूर्व मंत्री (आरजेडी) की अनीता देवी (जेडीयू) के नागेंद्र चंद्रवंशी को टक्कर दे रही हैं।

चकाई में आरजेडी की सावित्री देवी जेडीयू के संजय प्रसाद, बेतिया में पूर्व मंत्री बीजेपी के रेणु देवी, कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी के सामने हैं तो केसरिया से पहली बार चुनावी मैदान में उतरीं जेडीयू की शालिनी मिश्रा के सामने आरजेडी के संतोष कुशवाहा, रुन्नीसैदपुर में आरजेडी की मंगीता देवी, जेडीयू के पंकज मिश्रा को, फुलपरास में पहली बार चुनावी मैदान में उतरीं जेडीयू की शीला मंडल पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक को चुनौती दे रही हैं।

 

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.