‘लालटेन’ में नहीं रहेगी कांग्रेस…. बिहार में इस कारण तनातनी

देश के 14 राज्यों की तीन लोकसभा और 30 विधान सभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं। इसके परिणाम 2 नवंबर को आएंगे।

87

बिहार में लोकसभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं। इसके पहले महागठबंधन में रार शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने पटना पहुंचते ही इससे अलग होने की घोषणा कर दी है। जिसके बाद अब राष्ट्रीय जनता दल की लालटेन के नीचे बने महागठबंधन का अस्तित्व भी समाप्ति पर पहुंच गया है।

कांग्रेस का आरोप
भक्त चरण दास ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने गठबंधन को तोड़ा है। ऐसी परिस्थिति में उनकी पार्टी लोकसभा की दो सीटों पर होनेवाले उपचुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेंगे। इसके अलावा 2024 के लोकसभा चुनाव में भी वे अकेले 40 सीटों पर कांग्रेस का उम्मीदवार खड़ा करेंगे।

ये भी पढ़ें – सीएम योगी की सुरक्षा में की थी लापरवाही, अब ऐसे भुगतेंगे ये पुलिस वाले!

यहां होने हैं उपचुनाव
बिहार के तारापुर और कुशेश्वरस्थान लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसके लिए आरजेडी द्वारा बिना चर्चा किये उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद कांग्रेस ने भी अपने दो उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं। इसमें कुशेश्वर स्थान से अतिरेक कुमार और तारापुर से राजेश कुमार मिश्रा को टिकट दिया है।

14 राज्यों में होने हैं उपचुनाव
देश के 14 राज्यों की तीन लोकसभा और 30 विधान सभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं। इसके परिणाम 2 नवंबर को आएंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.