बिहारः नीतीश सरकार पर प्रशांत किशोर ने साधा निशाना, लगाया ये आरोप

7 सितंबर को बेगूसराय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार एक महीने पहले जिनका विरोध करते थे, वो अभी उनके साथ हैं।

81

जन-सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।

7 सितंबर को बेगूसराय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार एक महीने पहले जिनका विरोध करते थे, वो अभी उनके साथ हैं, दो महीने बात पता नहीं कहां रहेंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि सात निश्चय योजना हमारी ही कल्पना थी, लेकिन नीतीश राज में अफसरशाही और भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि इस योजना की हवा निकल रही है।

अफसरशाही और भ्रष्टाचार बेलगाम
अब समय आ गया है कि बिहार में नई राजनीतिक व्यवस्था बने। क्योंकि जिन लोगों ने पिछले 32 वर्षों से बिहार पर राज किया, उन्होंने अफसरशाही को हाबी कर बिहार जैसे उत्तम प्रदेश को पीछे करने का काम किया। यहां कदम-कदम पर लोग बेलगाम अफसरशाही और भ्रष्टाचार से परेशान हैं।

2 अक्टूबर से पदयात्रा की घोषणा
उन्होंने कहा कि जन-सुराज गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर को गांधी आश्रम चंपारण से पदयात्रा निकालेगी पदयात्रा बिहार के सभी 534 प्रखंडों के साथ-साथ कस्बाई क्षेत्रों में पहुंचेगी तथा प्रादेशिक एवं स्थानीय समस्याओं का संग्रह किया जाएगा। इसके साथ ही गांव-गांव में समाज के बेहतर लोगों का समूह बनाकर बिहार को आगे बढ़ाने पर मंथन किया जाएगा।

लोगों से की ये अपील
हम पदयात्रा के दौरान वैसे लोगों से मिलेंगे जो जानते और समझते तो सब कुछ हैं, लेकिन राजनीतिक क्षेत्र में आगे नहीं आते हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि जब तक समाज के अच्छे लोग राजनीति में नहीं आएंगे, बिहार का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा करीब 35 सौ किलोमीटर की होगी, जिसे हम और हमारी टीम पैदल पूरा करेंगे, चाहे इसमें जितना समय लग जाए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.