पुणे में मनसे को लगा जोर का झटका, 400 कार्यकर्ताओं ने लिया ये निर्णय

मनसे नेता वसंत मोरे के करीबी माने जाने वाले नेता और कार्यकर्ताओं ने पार्टी को बड़ा झटका दिया है।

104

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के आदेश के बाद पुणे जिला मथाड़ी कामगार आघाड़ी के जिलाध्यक्ष नीलेश मजीरे को पिछले महीने मथाड़ी कामगार आघाड़ी के जिलाध्यक्ष पद से निष्कासित कर दिया गया था, लेकिन इस निष्कासन के बाद मजीरे ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। मनसे नेता वसंत मोरे के करीबी मजीरे समेत करीब 400 कार्यकर्ताओं ने मनसे से इस्तीफा दे दिया है। स्वाभाविक रूप से पुणे महानगरपालिका के होने वाले चुनाव में इसका प्रभाव पड़ सकता है।

पार्टी से नाराज थे नीलेश मजीरे
बता दें कि 28 नवंबर को वसंत मोरे के करीबी नीलेश मजीरे को पद से बर्खास्त कर दिया गया था। मजीरे मनसे के पुणे जिला मथाड़ी कामगार अघाड़ी के जिलाध्यक्ष थे। इस पद से हटाए जाने के बाद उन्होंने एमएनएस छोड़ने का फैसला किया है। इसके बाद मजीरे के 400 मनसे ने भी मनसे से इस्तीफा दे दिया है।

वसंत मोरे ने भी जताई थी नाराजगी
मजीरे के निष्कासन और इस्तीफे से पता चलता है कि पुणे में मनसे के लिए आगे की राह आसान नहीं है। पिछले हफ्ते मनसे नेता वसंत मोरे ने भी सार्वजनिक रूप से पार्टी के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि आजकल पार्टी के पदाधिकारी हम पर विश्वास नहीं करते हैं। वसंत मोरे ने आरोप लगाया कि उन्हें सभाओं में नहीं बुलाई जाती और वे सभाओं में जाते भी हैं तो उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जाता।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.