भूपेन्द्र सिंह चौधरी बने उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधान परिषद सदस्य भूपेन्द्र सिंह को उप्र भाजपा का अध्यक्ष घोषित किया है।

261

योगी सरकार में मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अध्यक्ष बनाया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधान परिषद सदस्य भूपेन्द्र सिंह को उप्र भाजपा का अध्यक्ष घोषित किया है। स्वतंत्रदेव सिंंह के मंत्री बनाए जाने से यह पद खाली हुआ था।

अमति शाह के खास हैं चौधरी
उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य में भाजपा का अध्यक्ष बनाया जाना सम्मान का विषय है। 24 अगस्त को चौधरी ने जेपी नड्डा से मुलाकात की थी, उसके बाद से ही इस बात की चर्चा थी। उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का खास माना जाता है। भूपेन्द्र सिंह चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

जाट समाज ने किया स्वागत
जाट समाज ने भूपेन्द्र सिंह चौधरी के उप्र के भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की है। समझा जा रहा है पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए भाजपा ने यह दांव खेला है। इससे भाजपा को 2024 के आम चुनाव में भी लाभ मिलने की संभावना है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.