अब पाटीदार के हाथ गुजरात की कमान, भूपेंद्र पटेल ने ली शपथ

भूपेंद्र पटेल के रूप में गुजरात को नया मुख्यमंत्री मिला है।

95

गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में भूपेंद्र पटेल ने बागडोर संभील ली है। आनंदी बेन के बाद फिर एक बार राज्य की कमान पटेल मुख्यमंत्री के हाथ सौंपी गई है। लेकिन, इस बार भूपेंद्र पटेल के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि अगले साल विधान सभा चुनाव हैं।

गुजरात का मुख्यमंत्री एक बार फिर घाटलोडिया विधान सभा का विधायक बना है। इसके पहले मई 2014 में आनंदी बेन पटेल मुख्यमंत्री बनीं थीं, जो घाटलोडिया सीट से विधायक थीं। राज्य में विजय रूपानी के त्यागपत्र के बाद कौन होगा अगला मुख्यमंत्री इसको लेकर कयास लग रहे थे। ऐसे में नितिन पटेल, मनसुख मंडाविया का नाम भी गिनाया जा रहा था। परंतु, भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद भूपेंद्र पटेल का नाम सामने आया, जिस पर मुहर लगी। घाटलोडिया विधान सभा पटेल वर्चस्ववाली मानी जाती हैं, यहां पटेल समुदाय बहुसंख्य है।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस नेता के बयान से कांग्रेस-राकांपा में बढ़ेगा विवाद! जानें, बालासाहब थोरात ने क्या कहा

 

 

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि, मैं उन्हें वर्षों से जानता हूं और भाजपा व मनपा में उनके उत्तम कार्य को जानता हूं। वे निश्चित ही गुजरात को प्रगति पथ पर ले जाएंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.