‘… इसलिए महाराष्ट्र में लागू हो राष्ट्रपति शासन’- राणे की मांग

महाराष्ट्र में जिस तरह भाजपा और शिवसेना के बीच विवाद बढ़ रहा है, उससे लगता है कि प्रदेश में बवाल और बढ़ेगा।

143

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के गिरफ्तार और रिहा होने के बाद महाराष्ट्र में सियासत गरमा गई है। अब भारतीय जनता पार्टी ने और आक्रामक रुख अपना लिया है। पार्टी विधायक नितेश राणे ने ट्वीट कर कहा है कि अब राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करना ही एकमात्र रास्ता है।

क्या है नितेश राणे का ट्वीट?
नितेश राणे ने युवा सेना के पदाधिकारियों और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की एक तस्वीर ट्वीट की। युवा सेना के पदाधिकारियों ने जुहू में नारायण राणे के घर के सामने आंदोलन किया था। बाद में शाम को उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी। इसी मामले में नितेश राणे ने ट्वीट किया है,’ राज्य के प्रमुख के रूप में, मुख्यमंत्री को राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। लेकिन वे गुंडों का स्वागत करते नजर आ रहे हैं। ऐसी स्थिति महाराष्ट्र की है। इसलिए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करना ही एकमात्रा रास्ता बचा है।’

ये भी पढ़ेंः भुजबल एंड फैमिली की 100 करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त! जानिये, क्या है मामला

बढ़ेगा तकरार
प्रदेश में जिस तरह भाजपा और शिवसेना के बीच विवाद बढ़ रहा है, उससे लगता है कि प्रदेश में बवाल और बढ़ेगा। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के परिवार के साथ ही भाजपा ने भी इसके संकेत दिए हैं। दूसरी ओर शिवसेना ने भी अपना तेवर आक्रामक कर रखा है। फिलहाल 2022 के मुंबई महानगरपालिका चुनाव के मद्देनजर दोनों पार्टियों के बीच जोर आजमाइश तेज होने के आसार हैं।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.