कानून का उल्लंघन तौफीक को पड़ा महंगा, योगी प्रशासन ने मिट्टी में मिला दिया

उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माण और अपराधियों की खैर नहीं है। योगी सरकार ने ऐसे लोगों पर तोड़क कार्रवाई करके हजारो भूखंड अवैध कब्जों से मुक्त कराए हैं।

158

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर बाबा वाला जलवा कायम है। अब यह बुलडोजर एआईएमआईएम के नेता तौफीक प्रधान के होटल पर चला है। यह होटल अवैध था, इसके लिए कोई प्रशासनिक मंजूरी नहीं ली गई थी।

बरेली में बायपास रोड पर तौफीक चौधरी ने एक होटल बनवाया था। यह होटल निर्माण ग्रीन जोन में निर्मित था, जिसके लिए कोई प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी। होटल 700 वर्ग मीटर के भूखंड पर खड़ा था, जिसकी दो मंजिला इमारत थी। प्रशासन की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध निर्माण को लेकर तौफीक को कई बार नोटिस भेजी गई थी। परंतु, नेता ने ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद प्रशासन को तोड़क कार्रवाई करनी पड़ी।

ये भी पढ़ें – गुजरात चुनाव 2022ः विधानसभा अध्यक्ष सहित सरकार के इन पांच मंत्रियों का भी कटा टिकट

सपा नेता का पेट्रोल पंप ध्वस्त
अवैध रूप से बनाए गए समाजवादी पार्टी के नेता का निर्माण भी कार्रवाई झेल चुका है। प्रशासन ने सपा नेता शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर कार्रवाई की थी। इसके बाद भी तौफीक प्रधान ने ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.