राजस्थानः गहलोत सरकार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, महिलाओं की सुरक्षा पर उठाये सवाल

भाजपा ने आरोप लगाया है कि राजस्थान की गहलोत सरकार में महिलाओं पर अत्याचार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, इसके लिए महिलाओं को एकजुट होकर इस सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।

81

मोदी राज में अंतिम पंक्ति पर बैठी महिला जहां आज प्रथम पंक्ति पर आकर आ गईं हैं, वहीं राजस्थान की गहलोत सरकार में महिलाओं पर अत्याचार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, इसके लिए महिलाओं को एकजुट होकर इस सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। यह बात 21 अगस्त को उदयपुर के रोमी रॉयल रिजॉर्ट में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते हुए प्रथम सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सतीश पूनियां ने कही।

शिविर का भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं महिला मोर्चा राष्ट्रीय प्रभारी दुष्यंत गौतम, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अरुण सिंह, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, भाजपा राज्य मंत्री अलका गुर्जर महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अलका मूंदड़ा, जिला प्रभारी एवं बांसवाड़ा सांसद कनक मल कटारा ने दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन किया।

द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि हमें गर्व है कि हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जिसके अध्यक्ष ने राष्ट्र को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी, वहीं दूसरी ओर नेहरू ने सत्ता प्राप्ति के लिए देश का विभाजन कर दिया था और 22 अगस्त पीएम मोदी ने धारा 370 हटा कर उस दिशा में ठोस कदम उठाया है।

ये भी पढ़ें – कर्नाटकः कांग्रेस ने किया वीर सावरकर का अपमान, अब हिंदू युवा वाहिनी ने हिंदुत्ववादी नेता का ऐसे किया समर्थन

तीसरे सत्र में राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में जनता आक्रोशित है। आने वाले चुनाव में जनता ही इस निरंकुश कुशासन जंगलराज वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी और तीन चौथाई बहुमत के आधार पर भाजपा सरकार बनाएगी। कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

चौथे सत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने भाजपा की कार्य पद्धति व संगठन रचना के बारे में विस्तार से बताया।

पांचवें सत्र में राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने मोदी सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार पूर्वक महिलाओं के समक्ष रखा और साथ ही महिलाओं को राजस्थान सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प भी दिलाया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.