विधानसभा चुनाव परिणामः पूर्वोत्तर के दो राज्यों में खिला कमल, मेघालय में ऐसा रहा हाल

त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा की सहयोगियों के साथ सत्ता में वापसी हुई है तो वहीं मेघालय में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

83

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों और पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के नतीजे अब स्पष्ट हो गए हैं। त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा की सहयोगियों के साथ सत्ता में वापसी हुई है तो वहीं मेघालय में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वहीं पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों में हुए उपचुनाव में से तीन में कांग्रेस के हाथ जीत लगी है।

त्रिपुरा की स्थिति
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 60 सीटों वाले त्रिपुरा विधानसभा में भाजपा- 32 उनकी सहयोगी आईपीएफटी-1 सीपीआई (एम)-11 उनकी सहयोगी कांग्रेस-3, त्रिपुरा मोथा पार्टी-13 सीटों पर जीत दर्ज की है।

नागालैंड की स्थिति
नगालैंड विधानसभा चुनाव की 60 सीटों वाले मेघालय में भाजपा ने एक सीट निर्विरोध जीती थी। वहीं, 59 सीटों पर मतदान हुआ था। 60 सीटों वाली विधानसभा में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी को 25, भारतीय जनता पार्टी को 12, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 7, नेशनल पीपुल्स पार्टी 5, लोकजनशक्ति पार्टी (राम विलास), नागा पीपल्स फ्रंट, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) दो-दो, जनता दल (यूनाइटिड) 1 और निर्दलीय चार सीटों पर जीतें हैं।

मेघालय की स्थिति
मेघालय विधानसभा चुनाव की 60 सीटों में से मेघालय विधानसभा में 59 सीटों पर मतदान हुआ था। मेघालय की सोहिओंग (एसटी) सीट पर एक उम्मीदवार की मृत्यु के चलते मतदान स्थगित किया गया था। यहां नेशनल पीपुल्स पार्टी 26, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी 11, वायस ऑफ द पीयूप्ल पार्टी 4, तृणमूल कांग्रेस 5, कांग्रेस 5, भारतीय जनता पार्टी 2, हिल स्टेट पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी 2, निर्दलीय 2 पर जीते हैं।

उपचुनाव
महाराष्ट्र की कसबा पेठ सीट पर कांग्रेस के धंगेकर रवींद्र हेमराज, तमिलनाडु की ईरोड (पूर्व) (एससी)पर डीएमके समर्थन के साथ कांग्रेस ई.वी.के.एस.एलंगोवन और पश्चिम बंगाल की सागरदिघी में कांग्रेस के बायरन बिस्वास ने जीत दर्ज की है। वहीं महाराष्ट्र की चिंचवड सीट पर भाजपा के अश्विनी लक्ष्मण जगताप ने जीत दर्ज की है और अरुणाचल प्रदेश की लुमला (एसटी) सीट पर भाजपा उम्मीदवार मायरालबोर्न साइम का पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। झारखंड की रामगढ़ विधानसभा सीट पर आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी ने जीत दर्ज की है।

उल्लेखनीय है कि त्रिपुरा विधानसभा की 60 सीटों पर 16 फरवरी और मेघालय व नागालैंड की 59-59 विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतदान हुआ था। इसके अलावा महाराष्ट्र की दो सीटों पर उपचुनाव के लिए तीन राज्यों की एक-एक सीट पर उप चुनाव के लिए 27 फरवरी  को मतदान हुआ था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.