इसलिए भिड़ गए असम और मिजोरम के लोग… पुलिसवालों पर कहर टूटा

अमस और मिजोरम के बीच सीमा विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया है। इसमें अब दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्री केंद्र सरकार से मध्यस्थता की मांग कर रहे हैं।

100

देश के दो राज्यों की सीमा पर उग्र वातावरण निर्मित हो गया है। यह हिंसा राज्य की सीमा को लेकर है। इसका परिणाम यह हुआ कि असम पुलिस के 6 कर्मी अपनी जान गंवा बैठे हैं। इसको लेकर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने एक दूसरे से सौहार्द का वातावरण निर्माण करने की अपील की है परंतु, सीमा उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

असम और मिजोरम के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से राज्यों के बीच बढ़ रहे विद्वेश की घटनाओं को कम करने के लिए दखल देने की मांग की है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने लिखा है कि, हमें दुख है कि राज्य की सीमा की रक्षा के लिए तैनात 6 पुलिस कर्मियों को अपना प्राण न्यौछावर करना पड़ा है।

उधर, मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरम थंगा ने भी एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि मिजोरम लौट रहे निर्दोष लोगों से होनेवाली हिंसक घटनाओं का कैसे समर्थन कर सकेंगे।

गृहमंत्री ने दोनों मुख्यमंत्रियों से की बातचीत
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दोनों मुख्यमंत्रियों से बातचीत करके शांति बहाली की अपील की है।

बता दें कि, मिजोरम के तीन जिले, आइजवाल, कोलासिब, ममित 164 किलोमीटर की सीमा असम के कचर, हेलाकांडी और करीमगंज से साझा करते हैं। दोनों ही राज्य एक दूसरे पर उनकी भूमि हथियाने का आरोप लगाते रहे हैं। सीमा पर यह परिस्थिति पिछले महीने बिगड़ गई जब अमस पुलिस ने ऐतलांग नार के क्षेत्र पर कब्जा कर लिया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.