विदेशी मीडिया में छाए प्रधानमंत्री मोदी, भारत की हो रही तारीफ

ओकुमुरा ने भारत की स्वतंत्र कूटनीति की सराहना करते हुए कहा कि यही भारत की ताकत है। चीन के साथ गंभीर सीमा विवाद के बावजूद भारत ब्रिक्स का सम्मान करता है।

218

देश ही नहीं विदेशी मीडिया में भी प्रधानमंत्री मोदी के जलवे देखने को मिल रहे हैं। जापानी मीडिया कंपनी निक्केई ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वैश्विक स्तर पर उभरते भारत की तस्वीर की खुली प्रशंसा करते हुए कहा है कि साल 2023 भारत के नाम होने वाला है। निक्केई एशिया के प्रधान संपादक शिगेसाबुरो ओकुमुरा ने अपने लेख में लिखा है कि साल 2023 को भारत के तीसरे ध्रुव के रूप में उभरने के लिए याद किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- अमित शाह के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, जानें वजह

स्वतंत्र कूटनीति भारत की ताकत
अपने लेख में ओकुमुरा ने भारत की स्वतंत्र कूटनीति की सराहना करते हुए कहा कि यही भारत की ताकत है। अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ क्वाड का सदस्य रहते हुए भारत, रूस के साथ सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेता है और रूस से हथियार व तेल का आयात करता है। इसके साथ ही चीन के साथ गंभीर सीमा विवाद के बावजूद भारत ब्रिक्स का सम्मान करता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.