राज ठाकरे के अयोध्या जाने की घोषणा पर अजित पवार ने क्या कहा? जानिये, इस खबर में

108

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने जून महीने में अयोध्या दौरे का ऐलान किया है। इस पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजFत पवार कहा कि जो अयोध्या जाना चाहता है, वह शौक से जाए। भारत में कोई भी कहीं भी जा सकता है। इस पर हो-हल्ला मचाने की जरूरत नहीं है। हम भी शिरडी गए थे, लेकिन कोई ढिंढोरा नहीं पीटा।

उपमुख्यमंत्री पवार ने कहा कि शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे ने सभी मराठी लोगों को एक साथ रखने का काम किया। इससे कोई इंकार नहीं कर सकता। शिवसेना उनके रास्ते पर आगे बढ़ रही है।

चंद्रकांत पाटील पर भी साधा निशाना
भाजपा के महाराष्ट्र के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने कहा था, ”अगर हम कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट का उपचुनाव हार गए तो वे हिमालय चले जाएंगे। इसके बारे में उन्होंने कहा कि चुनाव में ”कोई जीतता है तो कोई हारता है। चुनाव में इस तरह की बयानबाजी होते रहती है। इसलिए इस तरह के बयानों पर ज्यादा तूल देने का कोई कारण नहीं है। हम जानते हैं कि कोई भी सब कुछ छोड़कर हिमालय नहीं जाएगा।

अयोध्या आस्था का विषय
पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमारी सरकार कई काम कर रही है। मुंबई में समुद्र में पानी छोड़ने के रास्ते में ”दर्शक गैलरी का निर्माण किया गया है। हम ऐसी कुछ और गैलरी बनाने जा रहे हैं। हम वालकेश्वर के लिए वॉकिंग ट्रैक तैयार कर रहे हैं। अयोध्या राजनीति का नहीं आस्था का विषय है। इसमें कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। न्यायालय ने फैसला सुनाया है। अब संघर्ष खत्म हो गया है।

गिरगांव चौपाटी में भी ”दर्शक गैलरी” का लोकार्पण
दादर की चैत्यभूमि के बाद अब गिरगांव चौपाटी में भी ”दर्शक गैलरी” पर्यटकों के लिए खुली कर दी गई है। इस गैलरी के माध्यम से पर्यटक समुद्र के विहंगम दृश्य और सेल्फी का आनंद उठा सकते हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 17 अप्रैल को इसका लोकार्पण किया। आदित्य ठाकरे की संकल्पना के आधार पर इस दर्शक गैलरी को मुंबई मनपा की ओर से बनाया गया है। भूमिपूजन के बाद इस गैलरी का काम केवल 8 महीने में पूरा किया गया है।

ये रहे उपस्थित
स्वराज्यभूमि के पास गिरगांव चौपाटी के उत्तरी छोर पर वालकेश्वर मार्ग और कविवर्य बीआर तांबे चौक के पास निर्मित की गई है। लगभग 475 वर्ग मीटर आकार का ”वीविंग डेक” – व्यूअर गैलरी बनाई गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की पत्नी रश्मि ठाकरे, पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे, सांसद अनिल देसाई, अरविंद सावंत, विधायक मंगलप्रभात लोढा, मुंबई मनपा के प्रशासक इकबालसिंह चहल, मनपा के अतिरिक्त आयुक्त डॉ.संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.