लोकसभा और विधानसभा की इन खाली सीटों पर उपचुनाव की घोषणा!

हरियाणा की ऐलनाबाद सीट पर भी उपचुनाव कराने की घोषणा की गई है। यहां के भारतीय जनता पार्टी के विधायक अभय चौटाला ने आंदोलकारी किसानों के समर्थन में इसी साल इस्तीफा दे दिया था।

85

देश की रिक्त 3 लोकसभा के साथ ही विधानसभा की 30 सीटों पर भी उपचुनाव की तारीख की घोषणा कर दी गई है। चुनाव आयोग ने 28 सितंबर को इसकी घोषणा की। इन सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान कराए जाएंगे। लोकसभा की जिन सीटों पर उपचुनाव कराए जाएंगे,उनमें दादरा नगर हवेली, मध्य प्रदेश का खंडवा और हिमाचल प्रदेश की मंडी शामिल हैं।

विधानसभा की सीटों में असम की 5, पश्चिम बंगाल की 4 बिहार की 2, हरियाणा की 1, हिमाचल प्रदेश की 3, कर्नाटक की 2, मध्य प्रदेश की 3, महाराष्ट्र की 1, मेघायलय की 3, नगालैंड की 1, राजस्थान की 2 तेलंगाना की 1, आंध्र प्रदेश की 1 सीटें शामिल हैं।

लोकसभा की इन सीटोें पर मतदान
लोकसभा की 3 सीटें वहां के सांसदों के निधन के कारण खाली हुई हैं। दादरा नगर हवेली से निर्दलीय उम्मीदवार मोहन डेलकर का शव इस वर्ष फरवरी में एक होटल में फंदे से लटका हुआ पाया गया था। खंडवा के भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का भी इस साल मार्च में कोरोना से निधन हो गया था। मंडी के भाजपा सांसद रामस्वरुप शर्मा का शव भी उनके दिल्ली स्थित फ्लैट में फंदे से लटका पाया गया था।

ये भी पढ़ेंः भवानीपुर में महासंग्रामः इस बात को लेकर चुनाव आयोग के पास पहुंची भाजपा 

हरियाणा की सीट पर भाजपा की परीक्षा
हरियाणा की ऐलनाबाद सीट पर भी उपचुनाव कराने की घोषणा की गई है। यहां के भारतीय जनता पार्टी के विधायक अभय चौटाला ने आंदोलकारी किसानों के समर्थन में इसी साल इस्तीफा दे दिया था। तीनों कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन के बीच कराए जा रहे उपचुनाव में इस सीट पर भाजपा की जीत कठिन हो सकती है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.