एकनाथ शिंदे को अन्ना हजारे ने दीं शुभकामनाएं तो मुख्यमंत्री ने मांगा आशीर्वाद, किया ये अनुरोध

3 जुलाई को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अन्ना हजारे को वीडियो काल करके वार्ता की। शिंदे ने हजारे से कहा कि हमें सरकार चलाने के लिए आपके आशीर्वाद की जरुरत है।

63

महाराष्ट्र के नवनियुक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को 3 जुलाई को वरिष्ठ समाजसेवक अन्ना हजारे ने शुभकामना दी हैं। एकनाथ शिंदे ने अन्ना हजारे से सरकार चलाने के लिए समय-समय पर मार्गदर्शन करने का आग्रह भी किया है।

यह भी पढ़ें-नुपूर शर्मा के समर्थक केमिस्ट हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार! जानिये, अब तक कितने चढ़े एनआई के हत्थे

शिंदे ने अन्ना से वीडियो कॉल पर की बात
जानकारी के अनुसार 3 जुलाई को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अन्ना हजारे को वीडियो काल करके वार्ता की। शिंदे ने हजारे से कहा कि हमें सरकार चलाने के लिए आपके आशीर्वाद की जरुरत है। इस पर अन्ना हजारे ने कहा कि आपके काम को देखते हुए मुख्यमंत्री पद आपको ही मिलना चाहिए था। अब मिला है तो हमारी शुभकामना आपके साथ है।

शिंदे का अनुरोध
शिंदे ने कहा कि वह जनहित के काम को प्रमुखता देंगे। शिंदे ने कहा कि सरकार चलाने के लिए समय-समय पर आपका मार्गदर्शन जरुरी है। इसलिए जो कुछ भी कहना है वह उन्हें बेझिझक बताएं। उनके द्वारा सुझाए गए काम को वे आदेश समझकर काम करेंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.