राहुल गांधी 10 जन्मों में भी वीर सावरकर जितना बलिदान‌ नहीं दे पाओगे: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस बार-बार वीर सावरकर का अपमान करती है। इनको इतिहास मालूम नहीं है।

209

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने कर्नाटक विधानसभा (Karnataka Assembly) के लिए चुनाव प्रचार (Election Campaign) के दौरान बेलगावी में कांग्रेस पार्टी (Congress Party) पर हमला करते हुए कहा कि उसने भगवान बजरंगबली का अपमान किया है। वहीं, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के वादों पर किसी को भरोसा नहीं है। वह त्रिपुरा, असम और नागालैंड जैसे राज्यों में चुनाव हार गए। यह बीजेपी ही है जिसने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाया और जनता को राशन, पानी की सुविधा और स्वास्थ्य सुविधा दी। डबल इंजन सरकार ने जनता के लिए काम किया है और आगे भी करेगी।

ये भी पढ़ें- कर्नाटक में गरजे सीएम योगी, कहा- हिंदू आस्था से खिलवाड़ कर रही है कांग्रेस

अमित शाह ने कहा कि ‘कांग्रेस बार-बार सावरकर का अपमान करती है। वे इतिहास नहीं जानते। राहुल बाबा, आप दस जन्म जिंदा रहोगे तो भी सावरकर के बलिदान के दसवें भाग जितना भी नहीं कर पाओगे। कांग्रेस पार्टी ने शिवाजी महाराज को भुलाने की कोशिश की, वीर सावरकर (Veer Savarkar) को अपमानित किया जबकि भारतीय जनता पार्टी ने ‘मराठा विकास निगम’ बनाकर मराठा भाइयों के विकास के लिए काम किया। कांग्रेस हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति करती है।

कांग्रेस ने किसानों के साथ अन्याय किया
गृह मंत्री शाह ने लोगों से कहा कि ‘हमें पूर्ण बहुमत की सरकार दीजिए… उत्तर कर्नाटक को कर्नाटक का सबसे विकसित भाग बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी।’ कांग्रेस पार्टी ने हमेशा उत्तर कर्नाटक के किसानों के साथ अन्याय किया। जब भी कांग्रेस सरकार आई इन्होने किसानों पर गोलियां चलाई… लाठियां चलाई। आज हमारी डबल इंजन की सरकार हर साल 10,000 रुपया किसानों के अकाउंट में डाल रही है। कांग्रेस ने श्री राम को ताले में रखा, अपने घोषणा पत्र में बजरंगबली का अपमान करने का काम किया। कांग्रेस को केवल और केवल तुष्टिकरण याद है।’

जनता कांग्रेस को उसकी जगह बताए
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि ‘कांग्रेस PFI के एजेंडे पर चलती है… आपको इसे (कांग्रेस को) कभी वोट नहीं देना चाहिए। कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार बनाएं… विकास, सुरक्षा और सिंचाई के पानी की एक ही गारंटी है और वो हैं नरेंद्र मोदी जी। अब वक्त आ गया है कि कर्नाटक की जनता कांग्रेस को उसकी जगह बताए, बताए कि उसकी असल जगह कहां है।’

देखें ये वीडियो- नौ वर्षों में बदली देश की तस्वीर – सीएम योगी 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.