कांग्रेस को और झटका देने की भाजपा की तैयारी? सुनील जाखड़ से मिले अमित शाह

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह चंडीगढ़ दौरे के दौरान 4 जून की देर रात को भाजपा नेता सुनील जाखड़ के पंचकूला निवास पर पहुंचे।

125

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह चंडीगढ़ दौरे के दौरान 4 जून की देर रात को भाजपा नेता सुनील जाखड़ के पंचकूला निवास पर पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी थे।

अमित शाह ने इस दौरान भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मंत्रियों से मुलाकात की। पंजाब के पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू, राजकुमार वेरका, गुरप्रीत कांगड़, सुंदर श्याम अरोड़ा, अकाली सरकार में मंत्री रहे सरूप सिंगला के अलावा मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह भाजपा में शामिल हुए हैं।

कांग्रेस को और लग सकता है झटका
भविष्य में कांग्रेस को और झटके लग सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस ओर इशारा दिया है। उन्होंने कहा है कि ये तो बस शुरुआत है। सुनील जाखड़ के निवास पर पहुंचे अमित शाह ने पंजाब के नेताओं के साथ पंजाब के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। शाह ने कांग्रेस से आये सभी पूर्व मंत्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि 2024 के लिए अभी से तैयारी शुरू की जाए। पंजाब के नेताओं ने गृह मंत्री को पंजाब की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी अपना फीडबैक दिया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.