ताइवान ने भी खोला मोर्चा, चालबाज चीन को ऐसे देगा मुंहतोड़ जवाब

चीन ने सैन्य अभ्यास के शुरुआती चार दिनों में युद्धपोतों, लड़ाकू जेट और ड्रोन से द्वीप के चारों ओर बड़े पैमाने पर युद्धाभ्यास किया।

79

चीन के सैन्य अभ्यास से बेखौफ ताइवान ने भी ड्रैगन के खिलाफ ‘मोर्चा’ खोल दिया है। ताइवान ने 9 अगस्त को लाइव फायर आर्टिलरी ड्रिल शुरू की है। यह ड्रिल 11 अगस्त को भी होगी। ताइवान की इस लाइव फायर आर्टिलरी ड्रिल को चाइना की बढ़ती आक्रामकता के जवाब के रूप में देखा जा रहा है।

दरअसल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी की हालिया ताइवान यात्रा से चीन बेहद खफा है। चीन की सेना ने 6 अगस्त को ताइवान के आसपास समुद्र और हवाई क्षेत्र में नए सैन्य अभ्यास की घोषणा की। चीन की ईस्टर्न थियेटर कमांड ने कहा कि वह पनडुब्बी रोधी और समुद्री हमले के अभियानों पर ध्यान केंद्रित करते हुए संयुक्त अभ्यास करेगी। यह सैन्य अभियान कितने दिन चलेगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। इस बीच ताइवान ने भी आर्टिलरी ड्रिल की शुरुआत कर चीन को साफ संदेश दिया है कि वह किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें – राष्ट्रमंडल खेल 2022 का समापनः भारत ने रचा इतिहास, झटके इतने पदक

उल्लेखनीय है कि चीन ने इससे पहले सैन्य अभ्यास के शुरुआती चार दिनों में युद्धपोतों, लड़ाकू जेट और ड्रोन से द्वीप के चारों ओर बड़े पैमाने पर युद्धाभ्यास किया। इस सैन्य अभ्यास के समाप्त होने से कुछ समय पहले चीन और ताइवान के लगभग 10 युद्धपोतों ने ताइवान जलडमरू मध्य की अनौपचारिक मध्य रेखा के करीब युद्धाभ्यास किया। इस दौरान जापान आरोप लगा चुका है कि एक मिसाइल उसके क्षेत्र में भी गिरी।

इस बीच अमेरिका ने ताइवान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है। अमेरिका ने कहा है कि अगर ताइवान पर चीन हमला करता है, तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। ताइवान के साथ अमेरिकी सेना हर कदम पर खड़ी है ।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.