एन रंगासामी चौथी बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने, ये बनाए जा सकते हैं उपमुख्यमंत्री

एआईएनआरसी प्रमुख एन रंगासामी ने 6 मई को देश के केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। इस बार यहां उपमुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है।

108

ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) प्रमुख एन रंगासामी ने 6 मई को देश के केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। वे चौथी बार इस केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्र बने हैं। उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने राजनिवास में सादे समारोह में उन्हें शपथ दिलवाईं।

एन रंगासामी ने 6 मई को अकेले ही शपथ ग्रहण किया। बताया जा रहा है कि अन्य विधायक कुछ दिनों बाद शपथ ग्रहण करेंगे। इनमें भारतीय जनता पार्टी के विधायक भी शामिल हैं। पुडुचेरी मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 6 मंत्री शामिल हो सकते हैं। इस बार यहां उपमुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है। हालांकि इस बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ेंः दाभोलकर हत्या प्रकरण के आरोपी को मिली जमानत

इन्हें उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ए नमशिवायम को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इसके लिए केंद्र सरकार के ग्रीन सिग्नल का इंतजार है। पुडुचेरी में हाल ही संपन्न हुए चुनाव में एआईएनआरसी ने 16 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से 10 सीटों पर जीत हासिल हुई है।

जादुई आंकड़ा 16
30 सीटों वाली विधानसभा चुनाव में सरकार गठन के लिए बहुमत का आंकड़ा 16 है। एनडीए गठबंधन को इस चुनाव में 16 सीटों पर जीत हासिल हुई है। इसके आलावा निर्दलीय छह उम्मीदवारों ने भी बाजी मारी है। ये सभी रंगासामी के समर्थक हैं। यहां द्रमुक ने 13 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से 5 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस ने 14 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे मात्र 2 सीटों पर जीत मिली है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.